- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Raw Banana Sabzi : ...

x
Raw Banana Sabzi : स्वाद के मामले में भी ये सब्जी किसी से कम नहीं है। इसे खाने वाला इसकी तारीफ करते रह जाएगा। आप अगर रूटीन सब्जियों को खाकर बोर हो चुके हैं तो इस लीक से हटकर डिश पर भरोसा जता सकते हैं। इसका जायका बड़ों के साथ बच्चों को भी खूब पसंद आएगा। अब इसके लिए और इंतजार नहीं करें और जल्द से जल्द हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर इसे ट्राई करें।
सामग्री (Ingredients)
कच्चे केले - 3-4 (छीलकर और मोटे टुकड़ों में काटे हुए)
प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
टमाटर - 2 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
अदरक - 1 इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
हींग - एक चुटकी
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच स्वादानुसार
गरम मसाला - 1/4 चम्मच
धनिया पत्ती - बारीक कटी हुई
तेल - 2-3 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार
- सबसे पहले कच्चे केले को उबालें। इसके लिए एक पैन में पानी डालकर गरम करें और उसमें कच्चे केले के टुकड़े डालकर 5-7 मिनट तक उबालें।
- अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें हींग डालें। फिर प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- मसाले अच्छी तरह से भुन जाने के बाद कड़ाही में बारीक कटे टमाटर डालकर पकाएं। टमाटर तब तक पकाएं जब तक कि ठीक से नरम न हो जाएं।
- इसके बाद पैन में उबले हुए केले डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर थोड़ा सा पानी डालकर ढककर 5-7 मिनट तक सब्जी को पकने दें।
- बीच-बीच में सब्जी चलाते रहें। आखिर में हरी धनिया पत्ती और स्वाद के मुताबिक नमक डालकर मिलाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। तैयार है कच्चे केले की सब्जी।
TagsRaw BananaSabziलाजवाबडिशRaw BananaAmazingDish जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





