- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Raw Banana Fries...

x
Raw Banana Fries Recipe: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कच्चे केले के फ्राइज़ की रेसिपी, जो स्वाद में क्रिस्पी, चटपटे और सेहतमंद भी हैं|
सामग्री :
कच्चे केले – 2 से 3 (मध्यम आकार के)
नमक – स्वादानुसार
हल्दी – 1/4 टीस्पून
चाट मसाला – 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
तेल – तलने के लिए
सबसे पहले कच्चे केलों को छील लें और उन्हें पतली, लंबी स्टिक्स (फ्राइज़ की तरह) में काट लें.
कटे हुए केले को हल्दी और नमक मिले पानी में 10 मिनट तक भिगोकर रखें. इसके बाद निकालकर अच्छे से सुखा लें, ताकि उनमें नमी न रहे.
अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और केले के फ्राइज़ को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
तलने के बाद फ्राइज़ को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. फिर ऊपर से चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें.
इन्हें गर्मागर्म हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा नींबू रस भी निचोड़ सकते हैं|
TagsRaw BananaFriesकच्चे केलेफ्राइज़Raw Bananaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





