- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rava Dhokla: बनाएं ये...

x
Rava Dhokla: आज हम आपको इसे तैयार करने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी से आपको जरा भी मुश्किल नहीं आएगी।
सामग्री (Ingredients)
रवा – 1 कप
गाढ़ा दही – 1 कप
चीनी – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च पेस्ट – 1 टी स्पून
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
बेकिंग सोड़ा – 3/4 टी स्पून
राई – 1 टी स्पून
तिल – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
कढ़ी पत्ते – 7-8
हींग – 1 चुटकी
हरी मिर्च – 2
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
तेल – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- एक बर्तन में सबसे पहले रवा डाल दें। इसमें दही डालकर दोनों को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण में हरी मिर्च का पेस्ट, कद्दूकस अदरक और नमक डालकर मिला दें।
- ध्यान रखें कि इस मिश्रण का गाढ़ा घोल बनाना है। अब इस घोल को 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
- तय समय के बाद घोल लें और जरूरत लगे तो थोड़ा पानी डाल और फेंट लें। अब घोल में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर बैटर धीरे-धीरे मिलाएं जब तक कि बैटर झागदार न हो जाए।
- इसके बाद बैटर पर बुलबुले आ जाएंगे। इन बुलबुलों को हटाने के लिए इसे 1-2 बार टैप करें। अब एक बर्तन में ढोकला बैटर डालकर इसे 11 मिनट तक भाप दें।
- इसके बाद ढोकले के बर्तन को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ढोकला ठंडा हो जाए तो उन्हें एक बाउल में निकाल लें।
- अब ढोकला में तड़का लगाने के लिए एक छोटे से बर्तन में तेल डालकर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें राई, जीरा, हींग और तिल डाल दें।
- जब मसाला तड़कने लग जाए तो उसमें कढ़ी पत्ते और बीच से चीरी हुई हरी मिर्च डाल दें। जब सभी मसाले अच्छे से चटकने लग जाएं तो तड़के को ढोकले पर डालकर फैला दें।
- आखिर में ढोकले पर हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें। आपका चाय के साथ खाने के लिए गरमागरम रवा ढोकला बनकर तैयार है। इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।
TagsRavaDhoklaस्वादिष्टडिशRavaDeliciousDish जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





