- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rasam Rice: कुछ टेस्टी...
लाइफ स्टाइल
Rasam Rice: कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का मन है तो फटाफट बनाएं ये डिश
Sarita
11 May 2025 6:49 AM IST

x
Rasam Rice: इस डिश को बनाना बेहद ही आसान है और इसे एक बार खाने के बाद आपका मन इसे बार-बार खाने का करेगा। अब आप इसके लिए किसी खास अवसर का इंतजार नहीं करें और किसी भी दिन हमारे द्वारा बताई गई विधि से तैयार कर लें।
सामग्री (Ingredients)
चावल
अरहर दाल
तेल
घी
राई
जीरा
हींग
लाल मिर्च
करी पत्ता
काली मिर्च
लहसुन
हरी मिर्च
प्याज
टमाटर
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
हल्दी
सांभर मसाला
नमक
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक बर्तन में अरहर की दाल और चावल को पानी में भिगोने के लिए रख दें। अब एक कटोरी में इमली को भी पानी में भीगने के लिए रख दें।
- इसके बाद एक कुकर में तेल और घी डालें। अब हम इसमें जीरा, राई, लाल मिर्च, करी पत्ता, काली मिर्च, लहसुन और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लें।
- इसके बाद इसमें मोटा कटा हुआ प्याज और टमाटर डालें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, सांभर मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- मसालों को भूनने के बाद अब इसमें भीगे हुए चावल और दाल डाल दें। अब जितना चावल डाला है उसका तीन गुना पानी डालें और कुकर का ढक्कन लगा दें।
- अब भीगी हुई इमली को छानकर उसका पानी अलग कर दें और रसम राइस में डाल दें। रसम राइस बनकर तैयार है।
- अब इसे धनिया पत्ती से गार्निश कर लें। इसके बाद इसमें घी डालकर इसे सर्व करें।
TagsRasam Riceटेस्टीडिशRasam Ricetastydishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





