- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Ram Navami: रामलला के...
लाइफ स्टाइल
Ram Navami: रामलला के जन्मोत्सव पर ऐसे तैयार करें उनका पसंदीदा भोग
Sarita
6 April 2025 10:04 AM IST

x
Ram Navami: रामलला को भोग लगाने के लिए घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपने आराध्य के लिए कुछ खास भोग बनाना चाहते हैं, तो उनकी पसंदीदा चीजों को तैयार करें। यहां हम तीन ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको भोग भगवान राम को अति प्रिय है। तो बस देर किस बात की राम जन्म से पहले ही इन पकवानों को बना लें।
पंचामृत बनाने का सामान
इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ पांच चीजों की जरूरत पड़ेगी। जो कि दूध, दही, घी, शहद, और शक्कर हैं। इसके अलावा अन्य मेवा आप अपनी पसंद से डाल सकते हैं।
विधि
पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले बड़े कटोरे में दूध और दही को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद उसमें घी, शहद और शक्कर डालें। अब इसे अच्छे से मिक्स करें। सभी चीजों को सही से मिक्स करना जरूरी है। आप आखिर में इसमें कसा हुआ नारियल भी डाल सकते हैं। तुलसी के पत्ते डालकर पंचामृत का भोग लगाएं।
खीर
खीर बनाने के लिए आपको चावल, दूध, चीनी, टेबलस्पून घी, इलायची पाउडर और सूखे मेवों की जरूरत पड़ेगी।
आसान विधि से खीर बनाना चाहती हैं तो सबसे पहले तो चावलों को अच्छे से धोकर अलग रख लें। चावलों को धोने के बाद एक पैन में दूध डालकर चावल को उबालें। जब दूध उबल जाए तो उसमें चावलों को डाल दें। जब चावल पक जाएं तो उसमें चीनी डालें और लगातार चलाते रहें। इसे धीमी आंच पर चलाना जरूरी है, वरना ये नीचे लग जाएगा।
आखिर में उसमें घी डालकर और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। सबसे लास्ट में इस खीर में काजू, बादाम और किशमिश डालकर एक बार फिर अच्छे से मिला लें। पांच मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें और फिर इसका भोग लगाएं।
TagsRam Navamiरामललापसंदीदाभोग Ram NavamiRamlalafavouritebhogजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





