लाइफ स्टाइल

Ram Navami 2025: इस तरह के पीले कपड़े पहनकर राम नवमी पूजा में लें हिस्सा

Sarita
6 April 2025 9:28 AM IST
Ram Navami 2025: इस तरह के पीले कपड़े पहनकर राम नवमी पूजा में लें हिस्सा
x
Ram Navami 2025: राम नवमी के दिन मंदिरों से लेकर घरों तक में भगवान राम का जन्म होता है और लोग खुशियां मनाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो भगवान राम के प्रिय रंग यानी कि पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा में शामिल हो सकती हैं। यदि आप पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा में शआमिल होंगी तो श्री राम की कृपा आप पर अवश्य बरसेगी। यहां हम आपको पीले रंग के आउटफिट के कुछ विकल्प भी दिखाने जा रहे हैं।
सिल्क साड़ी
पूजा की बात हो और महिलाएं सिल्क की साड़ी न पहनें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप भी भगवान श्री राम की पूजा में सिल्क फैब्रिक की साड़ी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। सिलक की साड़ी हर महिला के पास होती ही है।
नेट साड़ी
यदि आप सिल्क की हैवी साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो बिना झिझके ऐसी नेट फैब्रिक की साड़ी पहनें। ऐसी साड़ी काफी हल्की होती है, जिसको पहनने से आपका अंदाज काफी प्यारा और अलग लगता है। ऐसी साड़ी को आप कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ कैरी कर सकती हैं।
शरारा सूट
बहुत सी महिलाओं और लड़कियों को ज्यादा समय के लिए साड़ी पहनने में उलझन होती है, ऐसे में वो पीले रंग का शरारा सूट भी कैरी कर सकती हैं। पीले रंग का शरारा सूट न सिर्फ अच्छा लगेगा, बल्कि इसे पहनने से आप सहज भी रहेंगी। आजकल वैसे भी शरारा सूट काफी ट्रेंड में भी हैं।
सिंपल सा सलवार सूट आपको सादगी भरा लुक देने में मदद करेगा। इसलिए ज्यादा सोचें नहीं, बस राम नवमी के दिन सिंपल का सलवार सूट निकालकर पहन लें। बस ध्यान रखें कि आपका ये सूट ज्यादा हैवी कढ़ाई वाला न हो, वरना ये आपको परेशान कर सकता है।
अनारकली सूट
कुछ हैवी सा लेकिन अलग पहनने का सोच रही हैं तो ऐसा अनारकली सूट आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ऐसा अनारकली सूट ज्यादातर महिलाओं और लड़कियों के पास होता ही है। ऐसे में आप भी ऐसा अनारकली सूट पहनकर अपना सादगी भरा अंदाज दिखाएं।
Next Story