लाइफ स्टाइल

Raksha Bandhan Mehndi Design: इन पारंपरिक मेहंदी डिजाइनों से अपने त्योहारी लुक को पूरा करें

Sarita
3 Aug 2025 10:57 AM IST
Raksha Bandhan Mehndi Design:  इन पारंपरिक मेहंदी डिजाइनों से अपने त्योहारी लुक को पूरा करें
x
Rakshabandhan Mehndi Designs: रक्षाबंधन सिर्फ़ राखी बांधने या उपहारों के आदान-प्रदान का त्योहार नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे रिश्ते का जश्न है जिसमें बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ महसूस किया जाता है। यह दिन हर बहन के लिए ख़ास होता है, इसलिए इस दिन हर बहन कुछ ज़्यादा ही ख़ास दिखना चाहती है, चाहे वो कपड़ों के साथ हो या हाथों में मेहँदी के साथ। जहाँ कुछ लड़कियों को पारंपरिक और बारीक मेहँदी डिज़ाइन पसंद आते हैं, वहीं कई ऐसी भी हैं जिन्हें सरल, साफ़ और झटपट डिज़ाइन पसंद आते हैं। खासकर जब राखी की तैयारियों के लिए कम समय हो, तो ये आसान डिज़ाइन सबसे खूबसूरत लगते हैं।
राखी पर बहनें सिर्फ खूबसूरत नहीं दिखना चाहतीं, बल्कि अपने तरीके को भी खास बनाना चाहती हैं। ऐसे में राखी मेहंदी डिजाइन्स एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं। इसमें आप अपने भाई का नाम, उसका इनिशियल या कोई छोटा सा मैसेज भी शामिल कर सकती हैं, जो देखने में काफी यूनिक लगता है। ये डिजाइन्स सिर्फ देखने में ही अलग नहीं लगते, बल्कि राखी के दिन फोटो क्लिक करवाने पर भी एकदम अलग दिखते हैं। पर्सनलाइज्ड मेहंदी आज हर बहन की फर्स्ट चॉइस बनती जा रही है।
राखी स्पेशल थीम-बेस्ड मेहंदी डिजाइन्स
रक्षाबंधन के मौके पर थीम-बेस्ड मेहंदी डिजाइन्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इसमें राखी के सिंबल्स, रेशमी धागे, कंगन जैसे आकार या रक्षासूत्र की डिजाइन हथेली पर बनाई जाती है। इस तरह की थीम-बेस्ड मेहंदी बहुत ही फेस्टिव फील देती है। कई बार बहनें मेहंदी में लड्डू गोपाल, राखी थाली, पूजा की आरती या राखी बंधते हुए भाई-बहन जैसे डिजाइन्स बनाती हैं। ये सब कुछ बहुत ही सुंदर लगता है।

राखी स्पेशल थीम-बेस्ड मेहंदी डिजाइन्स

अगर आप कुछ क्लासिक और एवरग्रीन ढूंढ रही हैं, तो फ्लोरल डिजाइन्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। फूलों से सजी हुई यह मेहंदी सिर्फ दिखने में ही खूबसूरत नहीं लगती, बल्कि हर आउटफिट और हर मूड के साथ मैच भी कर जाती है। राखी के लिए खासकर अगर आप कुछ इमोशनल और बैलेंस्ड लुक चाहती हैं, तो इसमें थोड़ी-सी पर्सनलाइज़ेशन भी जोड़ सकती हैं। इसका सबसे बेस्ट पार्ट यह है कि आप इसे अपने स्टाइल के हिसाब से सिंपल भी रख सकती हैं और थोड़ा डिटेलिंग डालकर ट्रेडिशनल टच भी दे सकती हैं।
Next Story