- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Raksha Bandhan 2025 :...
लाइफ स्टाइल
Raksha Bandhan 2025 : ये 5 आउटफिट्स आपको बनाएंगे सबसे खूबसूरत, अभी से हो जाएं तैयार
Sarita
20 July 2025 7:48 AM IST

x
Raksha Bandhan 2025 :ये दिन बहनों के सजने-संवरने का भी दिन होता है, इसलिए लड़कियां इसके लिए काफी पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। यदि आप भी अपने लिए इस राखी कुछ खास खरीदना चाहती हैं तो यहां उसके लिए कुछ खास विकल्प दिए जा रहे हैं, ताकि आप इससे टिप्स लेकर अपने लिए सबसे अलग आउटफिट तैयार करा सकें।
प्री ड्रेप्ड साड़ी:
यदि आपको साड़ी पहनना पसंद है, लेकिन साड़ी पहनना नहीं आता है तो ऐसी प्री ड्रेप्ड साड़ी अपने लिए खरीद लें। ऐसी गुलाबी रंग की प्री ड्रेप्ड साड़ी आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगी। ऐसी साड़ी के साथ आप अपने बालों को खुला रख सकती हैं। इस साड़ी लुक को अलग तरह से कैरी करना है तो उसके साथ बेल्ट अटैच करें।
स्कर्ट-टॉप विद श्रग:
इस तरह का इंडो वेस्टर्न आउटफिट आज-कल काफी ट्रेंड में है। ऐसे आउटफिट में आपको स्कर्ट और क्रॉप टॉप के साथ लंबे श्रग की जरूरत पड़ेगी। आउटफिट का ये विकल्प देखने में काफी कमाल का लगता है। आउटफिट इतना शानदार है तो इसके साथ हेयर स्टाइल भी थोड़ी क्लासी सी ही बनाएं। अपने बालों को ऐसे ही न रहने दें।
ब्लेजर विद शरारा:
यदि आपको बॉस लेडी लुक कैरी करना पसंद है तो ऐसा ब्लेजर शरारा के साथ पहनें। इस तरह का आउटफिट आपकी खूबसूरती में चार चांद तो लगाएगा ही, साथ ही में इसे पहनने के बाद आप किसी बॉस लेडी से कम नहीं लगेंगी। इसके साथ बालों को कर्ल करके मेसी बन बना सकती हैं, ये देखने में अच्छा लगता है।
सूट पहनने का शौक है तो अपने लिए ऐसा अंगरखा सूट तैयार करवा लें। ऐसा सूट आपको बड़ी ही आसानी से बाजार में भी मिल जाएगा। ऐसे में इसे पहनकर भी आप जलवा बिखेर सकती हैं। अंगरखा सूट पहन रही हैं तो साथ में दुपट्टा कैरी करना न भूलें, उसके बिना आपका लुक अधूरा है।
अनारकली गाउन:
कुछ रॉयल कैरी करना है तो इस तरह का अनारकली गाउन पहनकर जलवा बिखेरें। ऐसा गाउन देखने में काफी खूबसूरत लगता है और बाद में इसे आप शादी-विवाह के मौके पर भी पहन सकती हैं। अनारकली सूट तैयार करा रही हैं तो साथ में दुपट्टा भी ले लें। ताकि आपका लुक और खूबसूरत दिखे।
TagsRaksha Bandhanआउटफिट्सखूबसूरतOutfitsBeautifulजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





