लाइफ स्टाइल

Raksha Bandhan 2025 रक्षाबंधन पर बनाएं ये झटपट और स्वादिष्ट स्नैक्स

Sarita
8 Aug 2025 11:09 AM IST
Raksha Bandhan 2025 रक्षाबंधन पर बनाएं ये झटपट और स्वादिष्ट स्नैक्स
x
Raksha Bandhan 2025 : यह स्नैक्स न सिर्फ स्वादिष्ट होंगे बल्कि हेल्दी और झटपट बनने वाला है। आइए जानते हैं पनीर पाॅपकाॅर्न की रेसिपी।
पनीर पॉपकॉर्न के लिए सामग्री :
पनीर 200 ग्राम
मैदा आधा कप
कॉर्नफ्लोर ¼ कप
ब्रेडक्रम्ब्स एक कप
अदरक-लहसुन पेस्ट एक छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार
तेल तलने के लिए
पनीर पाॅपकाॅर्न बनाने की विधि:
स्टेप 1- पनीर को धोकर पानी सुखाएं और फिर छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें।
स्टेप 2- अब बैटर तैयार करें। इसके लिए एक कटोरे में मैदा, काॅर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
स्टेप 3- फिर एक प्लेट में ब्रेडक्रम्स को फैला लें।
स्टेप 4- पनीर के टुकड़ों को पहले तैयार बैटर में डुबोएं, फिर ब्रेडक्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें।
स्टेप 5- अब इसे तलना है। इसके लिए कढ़ाही में तेल गर्म करें और कोटेड पनीर क्यूब्स को मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
स्टेप 6- तैयार हैं आपके क्रिस्पी पनीर पाॅपकाॅर्न। गर्मा-गर्म पनीर पॉपकॉर्न को टमाटर सॉस, मेयोनेज या ग्रीन चटनी के साथ परोसें।
Next Story