- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rakhi Special Beauty...
लाइफ स्टाइल
Rakhi Special Beauty Tips :राखी पर चाहिए ग्लोइंग स्किन? अभी से अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स
Sarita
24 July 2025 10:13 AM IST

x
Rakhi Special Beauty टिप्स : रक्षाबंधन का त्यौहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। यह त्यौहार भाई-बहन के प्यार और रक्षा के बंधन को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं, वहीं भाई जीवन भर उनकी रक्षा का वचन देते हैं।
यह दिन खास तौर पर बहनों के लिए होता है, इसलिए हर बहन साल भर इसका इंतजार करती है और कई दिन पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर देती है। हर कोई इस दिन खूबसूरत दिखना चाहता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे स्किन केयर रूटीन बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद आपका चेहरा खिल उठेगा।
दिन में दो बार क्लींजिंग :
चेहरे और गंदगी की वजह से चेहरा अपने आप ही डल हो लगता है। ऐसे में दिन में कम से कम दो बार सुबह और शाम के समय अपने चेहरे को साफ करें। हमेशा अपने दिन की शुरुआत चेहरा धोने से करें और रात को सोने से पहले भी किसी माइल्ड फेसवॉश से चेहरा साफ करें। इससे आपकी स्किन पर जमा धूल, पसीना और ऑयल निकल जाएंगे।
टोनिंग है जरूरी:
लोगों को लगता है कि टोनर का स्किन पर कोई लाभ नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, असल मायने में त्वचा को हाइड्रेट करने और स्किन के पोर्स को टाइट करने के लिए सही टोनर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। बाजार से टोनर नहीं खरीदना तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये एक अच्छा टोनर है।
मॉइस्चराइजर को बना लें अपना दोस्त:
अक्सर लोगों को लगता है कि बारिश या गर्मी के मौसम में मॉइस्चराइजर की क्या ही जरूरत ? लेकिन ऐसा नहीं है। बारिश के मौसम में भी स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत ज़रूरी है। ऐसे में इस मौसम में हमेशा हल्के जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
करें सही सनस्क्रीन का इस्तेमाल:
देखा देखी में कोई भी सनस्क्रीन इस्तेमाल न करने लगें। हमेशा कम से कम 40 से ऊपर एसपीएफ वाली सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। हर तीन से चार घंटे में इसे अपने हाथ-पैर और चेहरे पर अप्लाई करें, ताकि आपका चेहरा हानिकारक यूवी किरणों से बचा रहे। सनस्क्रीन ही आपके चेहरे को सुरक्षित रख सकती है।
हफ्ते में दो बार स्क्रबिंग है जरूरी:
हर किसी को हफ्ते में कम से कम दो बार अपनी स्किन की डीप क्लीनिंग करनी चाहिए। इसके लिए हफ्ते में दो बार अपनी स्किन टाइप के हिसाब से स्क्रबिंग करें। ताकि आपका चेहरे के अंदर तक की गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाए।
यहां हम तीन प्रकार के फेस पैक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो राखी से पह आपके चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करेंगे।
1. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
2. पपीता और शहद
3. चंदन पाउडर और दूध
TagsRakhiBeautyराखीग्लोइंगस्किनब्यूटीटिप्सRakhiGlowingSkinTips जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





