- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rajma Tikki Recipe:...

x
Rajma Tikki Recipe: राजमा चावल का नाम सुनते ही अधिकतर लोगों को इसे खाने का मन करता है. ऐसे में लंच टाइम के लिए तो राजमा चावल सही है लेकिन स्नैक्स की बात करें तो आप राजमा से टेस्टी टिक्की भी तैयार कर सकते हैं. आलू की टिक्की तो हर लोगों को पसंद होता है लेकिन अगर आपने राजमा की एक बार बनाया तो जरूर इसके स्वाद के फैन हो जाएंगे. ये टेस्टी टिक्की खाने के बाद बड़ों के साथ बच्चों की भी फेवरेट बन जाएगी|
राजमा टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री:
उबला हुआ राजमा – 1 कप
उबले आलू – 2
बारीक कटा प्याज – 1 छोटा
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा)
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
ब्रेड क्रम्ब्स / बेसन – 2-3 चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
तेल – जरूरत अनुसार
राजमा टिक्की बनाने की विधि:
सबसे पहले आप उबले हुए राजमा को अच्छे से मैश कर लें. अब आप उबले हुए आलू को भी मैश करके राजमा में मिला दें. अब आप इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा हरा धनिया डालें.
इसमें अब आप सारे मसाले नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं. तैयार हुए मिश्रण को बांधने के लिए ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन डालें.
अब तैयार मिश्रण को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में हाथ में लें और गोल या हल्की चपटी टिक्की का आकार दें. सारी टिक्कियां इसी तरह तैयार करके एक प्लेट में रख लें.
एक तवे में थोड़ा तेल गर्म करें. तेल गर्म हो जाने के बाद आप टिक्कियों को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. जब टिक्कियां दोनों तरफ से अच्छी तरह सुनहरी और खुशबूदार हो जाएं, तो इसे आप तवे से उतार लें.
अब तैयार हुए टिक्की को आप हरी चटनी, टमाटर की चटनी और सलाद के साथ सर्व करें|
TagsRajma Tikkiस्नैक्सराजमाटिक्कीRajma TikkiSnacksRajma Tikki जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





