लाइफ स्टाइल

Rajgira Sheera: व्रत में ये मिठाई देगी आपको भरपूर एनर्जी

Sarita
30 July 2025 6:53 AM IST
Rajgira Sheera: व्रत में ये मिठाई देगी आपको भरपूर एनर्जी
x
Rajgira Sheera: व्रत के दौरान आप ऊर्जा से भरपूर रहना चाहते हैं तो राजगिरा का शीरा बना सकते हैं। वैसे भी अभी सावन चल रहा है और इस दौरान बहुत से लोग व्रत रखते हैं। उनके लिए यह स्वीट डिश एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। इसका स्वाद लाजवाब होता है। ऐसे में इसे आम दिनों में भी आजमाया जा सकता है। यह सेहत और स्वाद दोनों पैमानों पर खरा उतरता है। कभी भी मीठा खाने की इच्छा करने पर आप इसे तैयार कर सकते हैं। हमारे द्वारा बताई गई विधि को अपनाने पर आपको जरा भी दिक्कत महसूस नहीं होगी।
सामग्री (Ingredients)
राजगिरा आटा
घी
शक्कर
दूध
किशमिश
सूखे मेवा
किशमिश
विधि (Recipe)
- सबसे पहले दूध को अच्छे से उबाल लें और एक कड़ाही में घी गरम करें।
- घी गरम होने के बाद इसमें राजगिरा का आटा डालें और इसे अच्छे से सेक लें।
- इस आटे को सेंकने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।
- बस 7 से 10 मिनट के अंदर ही इसमें से भीनी खुशबू आने लगेगी।
- ध्यान रखें की आंच को धीमा रखना है। अब इसमें उबला दूध डालें।
- इसे डालते समय अच्छे से चलाते रहें। फिर 4 से 5 मिनट के बाद इसमें शक्कर मिलाएं।
- अब इसे घुलने दें। फिर इसमें किशमिश, सूखे मेवा और इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। शीरा तैयार है।
Next Story