- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rajgira Sheera: आम...
लाइफ स्टाइल
Rajgira Sheera: आम दिनों में भी इस मिठाई से सबको करें खुश
Sarita
25 April 2025 8:57 AM IST

x
Rajgira Sheera: वैसे तो यह व्रत के लिए एक शानदार विकल्प है, लेकिन आम दिनों में भी इसका लुत्फ उठाया जाए तो कोई बुराई नहीं है। इस मौसम में अगर व्रत आ जाए तो भी राजगिरा का शीरा आजमाया जा सकता है। इस तपती गर्मी में अगर खाने का ख्याल ना रखा जाए तो कई बार लो एनर्जी महसूस होने लगती है। आप एनर्जेटिक बने रहना चाहते हैं तो इस डिश पर भरोसा जताएं। इसका स्वाद लाजवाब होता है, जिससे हर कोई इसे खाना पसंद करता है।
सामग्री (Ingredients)
राजगिरा आटा
घी
शक्कर
दूध
किशमिश
सूखे मेवा
किशमिश
- शीरा बनाने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छे से उबाल लें और एक कड़ाही में घी गरम करें।
- घी गरम होने के बाद इसमें राजगिरा का आटा डालें और इसे अच्छे से सेक लें।
- इस आटे को सेकने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।
- बस 7 से 10 मिनट के अंदर ही इसमें से भीनी खुशबू आने लगेगी।
- ध्यान रखें की आंच को धीमा रखना है। अब इसमें उबला दूध डालें।
- इसे डालते समय अच्छे से चलाते रहें। 4 से 5 मिनट के बाद इसमें शक्कर मिलाएं।
- अब इसे घुलने दें। फिर इसमें किशमिश, सूखे मेवा और इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। तैयार है राजगिरा का शीरा।
TagsRajgira Sheeraमिठाई Rajgira SheeraSweetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





