लाइफ स्टाइल

घूंघट में भी सुंदर दिखती है राजस्‍थानी ब्राइडल

HARRY
13 May 2023 7:02 PM GMT
घूंघट में भी सुंदर दिखती है राजस्‍थानी ब्राइडल
x
जानिए क्या है इस खूबसूरती का राज

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हमारे देश की वैसे तो हर बात निराली है लेकिन यहां के पोशाक एवं आभूषण अक्सर हीं लोगों अपनी ओर आकर्षित कर ही दते हैं। अब राजस्थान को ही देख लीजिए यहां की महिलाओं की खूबसूरती किसी का भी मन मोह ले। यही कारण है कि इन राजस्‍थानी ब्राइडल लुक लड़कियों की पहली पसंद बन गया है। खूबसूरत लहंगे और हैवी ज्‍वेलरी से लिपटी राजस्‍थानी दुल्‍हन को एक बार देखकर तो मन हीं नहीं भरता है। राजस्थानी शादियों में दुल्हन हमेशा घूंघट में ही रहती है, लेकिन इसके बावजूद उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं लगती है। अगर आप भी राजस्‍थानी ब्राइडल लुक की चाह रखती हैं तो आपको बताते हैं इससे जुड़ी खास बातें।

सबसे पहले बात करते हैं राजस्‍थानी पोशाक की जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इस पोशाक में एक चोली, कुर्ती, लहंगा और चुनरी होती है इसमें कई तरह की वैरायटी मिल जाएगी। किसी में बूटी वर्क होता है तो किसी में स्टोन वर्क। कई दुल्हनें सोने या चांदी के धागे से बनी पोशाक भी पहनती हैं। परफेक्‍ट राजस्‍थानी लुक के लिए आपको कुर्ती स्‍टाइल में तैयार चोली पहननी चाहिए और पल्‍ला सीधा लेना चाहिए।

राजस्थान ज्वेलरी के बिना तो दुल्हन का लुक पूरा ही नहीं हो सकता है। राजस्थानी दुल्हन के गले में जो लंबा चौकर हार होता है उसे आड़ कह जाता है। इसे कीमती स्टोन्स से बनाया जाता है और छोटे मोतियों की मदद से इनके साथ झूमर जोड़ा जाता है। मूल रूप से राजस्थानी ब्राइड्स के बीच लोकप्रिय इस स्टेटमेंट नेकलेस ने अन्य ब्राइड्स के दिलों में भी खास जगह बना ली है। दुल्हन की जगह बाकी महिलाएं भी इसे पहनना पसंद करती हैं।

माथा पट्टी और मांग टीका दुल्हन के साज-श्रृंगार को चार-चांद लगाने का काम करता है। बोरला मांग टीका कई एक्ट्रेस की भी पहली पसंद बन चुका है। इस मांग टीके को प्राचीन काल में रानियों द्वारा पहना जाता है जिसका अब भी चलन है। इसमें मोतियों और कीमती पत्थरों से जड़ी एक खूबसूरत डिज़ाइन होती है, जो आपको एक रॉयल दुल्हन का परफेक्ट लुक दे सकता है।

राजस्थान में महिलाएं गोल-बड़े आकार की हैवी नथ पहनना काफी पसंद करती हैं। राजस्थानी नथ न केवल पारंपरिक लुक को पूरा करती है बल्कि दुल्हन की खूबसूरती को चार चांद भी लगा देती है। इस नथ पर मोती-कलरफुल स्टोन्स का बेहतरीन काम किया होता है। ध्यान रहें यह नथ हैवी होती है ऐसे में दुल्हन कुछ समय के लिए ही इसे कैरी कर पाती हैं।

Next Story