- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Ragi Cutlet: खास मौकों...

x
Ragi Cutlet: रागी के आटे में आयरन और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। रागी कटलेट को कम तेल में फ्राई करें या इसे एयर फ्राई भी कर सकते हैं। यह स्पेशल डिश सबका दिल जीत लेने की क्षमता रखती है। अगर इसे किसी खास अवसर पर तैयार किया जाए तो यह महफिल लूट लेगी। सब इसकी तारीफों के पुल बांधने लग जाएंगे।
सामग्री (Ingredients)
1/4 कप रागी का आटा
1 प्याज
1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
4 बड़े चम्मच ब्रेडक्रम्ब्स
2 उबले हुए आलू
1 गाजर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
2 बड़े चम्मच वेजिटेबल ऑयल
विधि (Recipe)
- सबसे पहले प्याज और गाजर को बारीक काट लें। दोनों चीजों को एक बाउल में रखें। अब उबले हुए आलू को छील लें और इसे मैश कर लें।
- कटी हुई सब्जियों के साथ मैश किए हुए आलू को मिलाएं। अब इसमें रागी का आटा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और लहसुन का पेस्ट मिलाएं।
- इसे अच्छे से मिलाकर इसका मिश्रण तैयार कर लें। इसमें तीन से चार टेबल स्पून पानी मिलाकर एक बार फिर अच्छे से मिलाएं।
- ब्रेडक्रम्ब्स को एक प्लेट में रखें। तैयार मिश्रण से छोटे छोटे कटलेट बनाएं और इसे ब्रेडक्रम्ब्स में रोल कर लें।
- ध्यान रहे कि कटलेट अच्छे से कोट हो गए हों। अब एक पैन में तेल गरम करें और कटलेट्स को इसमें डालें।
- कटलेट को ग्रोल्डन ब्राउन कलर का होने तक तलें। इसे मिंट चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें।
- इसमें स्वाद के अनुसार दूसरे मसाले मिला सकते हैं। कटलेट को एयर फ्राई कर सकते हैं। इसे ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए इसमें दूसरी सब्जियां भी मिला सकते हैं।
TagsRagi CutletडिशRagi CutletDish जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





