- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मूली की चटनी: सर्दियों...

x
मूली की चटनी: आपने क्या कभी मूली की चटनी ट्राई की है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए इसे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह कर्नाटक का एक लोकप्रिय आहार है। यह स्वाद में चटपटी होती है। इसको आप लंच या डिनर में झटपट बनाकर खा सकते हैं। अभी सर्दियां चल रही हैं और इस बार मूली की चटनी का स्वाद लेने से बिल्कुल नहीं चूकें।
छोटी मूली - 1
धनिया के पत्ते - 50 ग्राम
हरी मिर्च - 2
नमक - स्वादानुसार
लहसुन की कली - 5
नींबू का रस - 1 चम्मच
- मूली की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले मूली को अच्छे से धो लें।
- फिर इसको अच्छी तरह से छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद मिक्सर जार में कटी हुई मूली और कटे हुए धनिया के पत्ते डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें हरी मिर्च, नमक और लहसुन की कलियां डालें।
- फिर इन सारी चीजों को अच्छी तरह से पीसकर चटनी बना लें।
- अगर आपको जरूरत लगे तो थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं।
- इसके बाद आप इसमें नमक, हरी मिर्च और नींबू डालें।
- फिर इन सारी चीजों को एक बार और अच्छी तरह से पीस लें।
- अब आपकी मूली की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।
Tagsमूलीचटनीसर्दियोंपाचन तंत्रमजबूत Radishchutneywinterdigestive systemstrongजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





