लाइफ स्टाइल

Radhika Merchant Look: राधिका मर्चेंट हैं एक परफेक्ट स्टाइल

Bharti Sahu 2
5 July 2024 11:35 AM IST
Radhika Merchant Look: राधिका मर्चेंट हैं एक परफेक्ट स्टाइल
x
Radhika Merchant Look: राधिका मर्चेन्ट आये दिन अपने स्टाइल स्टेटमेंट के चलते सुर्ख़ियों में रहती हैं। वो आज के जमाने की एक परफेक्ट फैशनिस्टा हैं। हाल ही में के उन्होंने अपने खूबसूरत लुक्स से इसे प्रूव भी किया है।
चाहे राधिका Radhikaइंडियन लुक में साड़ी या लहंगा पहने नजर आई हों या फिर किसी वेस्टर्न आउटफिट में, वो हर बार अपने आउटफिट्स को बहुत ही अच्छे तरीके से केरी करती हैं। हाल ही में राधिका मर्चेंट के 5 खूबसूरत लुक्स लोगों को और भी ज्यादा पसंद आ रहे हैं। ये स्टाइल्स ऐसे हैं की आप भी इनसे प्रेरणा लेकर किसी भी फंक्शन या पार्टी के लिए एक बेहतरीन और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। ये ऐसे लुक्स हैं जिनमे आप खूबसूरत तो दिखेंगी ही साथ ही आपका कम्फर्ट लेवल भी काफी ज़्यादा होगा
राधिका मर्चेन्ट Radhika Merchant ने हालही में हुए अंबानी ईवेंट में अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिज़ाइन की गयी खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इस साड़ी की ड्रेपिंग बहुत ही स्पेशल देखने को मिली थी। यह खूबसूरत साड़ी एक्वा ब्लू रंग की एक शिफॉन साड़ी थी, जिसे मुगल जाली से इंस्पायर करके बनाया गया था। स्कैलप्ड क्रिस्टल बॉर्डर वाली इस खूबसूरत साड़ी को राधिका ने काउल स्लीव्स वाले एक खूबसूरत स्वरोस्की क्रिस्टल ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया था। अपने इस लुक को डिफरेंट बनाने के लिए राधिका ने इस साड़ी के साथ एक हेवी चोकर भी पहना था। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को पीछे की तरफ से बांधा हुआ था। राधिका का यह लुक उनके लिए बेहद परफेक्ट था। आप भी राधिका के इस लुक से मिलता जुलता लुक आसानी से बना सकते हैं। जिसमे आप भी हर फंक्शन के लिए बेहद खूबसूरत लगेंगी।
Next Story