लाइफ स्टाइल

Rabri: झटपट बनाएं हलवाई जैसी रबड़ी नोट करें रेसिपी

Sarita
5 Aug 2025 11:32 AM IST
Rabri: झटपट बनाएं हलवाई जैसी रबड़ी नोट करें रेसिपी
x
Rabri: खाने के बाद अगर कुछ मीठा मिल जाए, तो खाने का मज़ा दोगुना हो जाता है। खासकर अगर पारंपरिक भारतीय मिठाइयों की बात करें, तो रबड़ी एक ऐसी डिश है जो हर किसी को पसंद आती है। कोई त्यौहार हो, घर पर कोई फंक्शन हो, या यूँ ही कुछ मीठा खाने का मन हो, रबड़ी एक बेहतरीन विकल्प बन जाती है।
झटपट रबड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
इस इंस्टेंट रबड़ी को बनाने के लिए आपको चाहिए:
दूध – 2 बड़े गिलास
ब्रेड स्लाइस – 3 (किनारे काटे हुए)
चीनी – 1 कप (दो भागों में)
ड्राई फ्रूट्स – गार्निशिंग के लिए (काजू, बादाम, पिस्ता, चिरौंजी आदि)
रबड़ी बनाने की आसान विधि:
सबसे पहले एक गहरे तले वाले पैन में दूध को गर्म करना शुरू करें. दूध में हल्का सा उबाल आने के बाद उसमें लगभग 2 चम्मच चीनी डाल दें और उसे धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें. जब तक दूध पक रहा हो, उसी समय आप ब्रेड की तैयारी करें.
ब्रेड की स्लाइस से उसके ब्राउन किनारों को हटा दें और केवल सफेद भाग को ही इस्तेमाल करें. अब इन ब्रेड पीस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर ग्राइंडर में डालें और उसका अच्छा सा ब्रेड क्रम्ब्स तैयार कर लें. ध्यान रखें कि ब्रेड के क्रम्ब्स बिल्कुल महीन होने चाहिए, ताकि वे दूध में अच्छे से घुल जाएं.
अब यह ब्रेड क्रम्ब्स धीरे-धीरे गर्म दूध में डालें और चम्मच से चलाते हुए मिक्स करें. ये मिश्रण कुछ ही मिनटों में गाढ़ा होने लगेगा. खास बात ये है कि इस रबड़ी में ब्रेड का स्वाद बिल्कुल भी महसूस नहीं होगा. जो लोग जानेंगे नहीं, उन्हें यह पता भी नहीं चलेगा कि रबड़ी ब्रेड से बनी है|
अब बनाएं खास रबड़ी जैसा रंग:
अब दूसरी चीनी जो आपने बचाकर रखी थी, उसे एक अलग पैन में डालें और बिना पानी मिलाए धीमी आंच पर पकाना शुरू करें. चीनी धीरे-धीरे पिघलने लगेगी और कैरामेलाइज होकर हल्की ब्राउन हो जाएगी. जब यह अच्छे से पिघल जाए और रंग बदलने लगे, तब उसे तुरंत दूध और ब्रेड के मिक्सचर में मिला दें. इससे रबड़ी को एक शानदार सुनहरा रंग मिलेगा, जो देखने में बिलकुल पारंपरिक रबड़ी जैसा लगता है. मिश्रण को कुछ और मिनट पकने दें जब तक वह अच्छे से गाढ़ा न हो जाए. इसके बाद गैस बंद कर दें.अब आपकी स्वादिष्ट इंस्टेंट रबड़ी तैयार है. आप इसे सर्व करने से पहले ऊपर से बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, जैसे बादाम, पिस्ता, काजू और चिरौंजी से गार्निश करें. अगर चाहें तो केसर के धागे या थोड़ा सा गुलाबजल भी डाल सकते हैं, जिससे खुशबू और स्वाद दोनों निखरकर सामने आएंगे. आप चाहें तो इसे गर्म सर्व करें या फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा करके भी खा सकते हैं. दोनों ही तरीकों में इसका स्वाद जबरदस्त होता है|
Next Story