- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rabri Ghevar : बाजार...
लाइफ स्टाइल
Rabri Ghevar : बाजार से खरीदने की बजाय घर पर बनाएं यह स्वादिष्ट मिठाई
Sarita
1 Aug 2025 6:37 AM IST

x
Rabri Ghevar : हम बात कर रहे हैं रबड़ी घेवर की, जो अपने स्वाद से सबका दिल जीत लेता है। यूं तो यह बाजार में मिल जाता है, लेकिन इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। वैसे भी बाजार की तुलना में घर की बनी चीजें शुद्ध होती हैं। इससे आपके स्वास्थ्य के साथ भी कोई खिलवाड़ नहीं होगा। खुशी के किसी मौके या त्योहार पर यह मिठाई परफेक्ट चोइस है। घर आए मेहमानों को भी इसका जायका जम जाएगा।
सामग्री (Ingredients)
मैदा - 200 ग्राम
देसी घी
चीनी - 400 ग्राम
दूध - 1 लीटर
बर्फ के टुकड़े
मलाई - 1 कटोरी
कंडेंस्ड मिल्क - 2 चम्मच
नींबू का रस - आधा चम्मच
ड्राई फ्रूट्स - बारीक कटे हुए
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक थाली में घी लें और इसमें बर्फ के टुकड़ों को डालकर अच्छी तरह से घुमाएं। इसे तब तक घुमाएं, जब तक घी का मक्खन न बन जाए।
- इसके बाद इसमें मैदा को छानकर डालें। बेटर को पतला करने के लिए थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें।
- इस बेटर में थोड़ा दूध डालकर छानकर डालें। इसके बाद घोल में थोड़ा नींबू का रस मिला लें।
- अब एक भगौने या सीधे तले वाली कड़ाही में घी डालकर गरम करें। अच्छी तरह घी गरम हो जाने पर इसमें घेवर का बेटर धीरे-धीरे डालें।
- इसके बाद बीच में किसी गोल चीज की मदद से छेद कर लें। घेवर दोनों तरफ से सुनहरा होकर पकने लगे तो इसे बाहर निकाल लें।
- इसे धीमी आंच पर ही पकाना है अन्यथा यह जल सकता है। अब दूसरी तरफ एक तार की चाशनी बना लें और इन घेवर को उसमें डिप कर दें।
- रबड़ी बनाने के लिए एक कड़ाही में दूध और मलाई डालकर पका लें। अब ऊपर से थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क भी एड करके चलाते रहें।
- जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर और चीनी मिक्स करें। रबड़ी अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए तो गैस की फ्लेम ऑफ कर दें।
- रबड़ी को ठंडा करके घेवर के चारों तरफ डालें। ऊपर से बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स और चांदी के वर्क से गार्निश करें। तैयार है रबड़ी का घेवर।
TagsRabri Ghevarस्वादिष्टमिठाईRabri Ghevardelicioussweet जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





