लाइफ स्टाइल

Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार वाली स्पेशल प्याज कचौरी

Sarita
8 Jan 2025 9:43 AM IST
Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार वाली स्पेशल प्याज कचौरी
x
Pyaz Kachori Recipe: ठंड के का मौसम है उस समय जब किसी व्यंजन की बात की जाती है तो इंसान के जहनमें सबसे पहले कचौड़ी और पकौड़े का नाम आता है. भारत के कई सारे हिस्सों में कचौरी बनाई जाती हाै और खाई जाती है, तो देर किस बात की है आपको हम बताएंगे कि कैसे आप घर पर बाजार वाली स्पेशल कचौरी बना सकते हैं|
प्याज कचौरी की सामग्री:
2 टी स्पून कुटा धनिया
1 टी स्पून तेल
3 टी स्पून बेसन
1 1/2 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 टी स्पून काला नमक
1 1/2 टी स्पून चाट मसाला
1/2 टी स्पून गरम मसाला
2-3 मीडियम प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
2-3 हरी मिर्च (वैकल्पिक)
2 आलू (उबला हुआ)
स्वादानुसार आलू (उबला हुआ)
200 gms मैदा
1/2 टी स्पून कैरम बीज
स्वादानुसार नमक
5-6 टी स्पून तेल
प्याज कचौरी बनाने की वि​धि:
1. सबसे पहले एक पैन लें और उसमें तेल, धनिया और हिंग डालें. इसे मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं.
2. इसके बाद इसमें बेसन,कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, चाट मसाला और गरम मसाला डालें और इसे कुछ मिनट तक भूनें.
3.कटा हुआ प्याज, नमक और हरी मिर्च डालें. प्याज़ को नर्म होने तक पकाएं और फिर आलू डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं. अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें.
4.आटा बनाने के लिए मैदा, अजवाईन, नमक और तेल लें. नरम आटा तैयार करने के लिए सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं और पानी डालें. इसे गीले कपड़े से ढक दें और 1/2 घंटे के लिए रख दें.
5.अब बराबर आकार के गोले बना लें. उन्हें प्याज और आलू के मिश्रण के साथ स्टफ करें और हाथों से कचौरी को बेलें.
6.कच्ची कचौरी को मध्यम-धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें और चटनी के साथ सर्व करें|
Next Story