लाइफ स्टाइल

Punjabi Lassi: ये ठंडा ताज़ा पेय आपकी भूख को शांत कर देगा

Sarita
30 May 2025 12:46 PM IST
Punjabi Lassi: ये ठंडा ताज़ा पेय आपकी भूख को शांत कर देगा
x
Punjabi Lassi: अभी हम बात कर रहे हैं पंजाबी लस्सी की। ढाबों पर मिलने वाली गाढ़ी मलाईदार पंजाबी लस्सी का तो हर कोई दीवाना होता है। इसे घरों में भी तैयार किया जा सकता है। हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप इसे आसानी से बना सकते हैं। इसका सेवन करने से आपको काफी राहत मिलेगी। हमारा मानना है कि स्वाद में लाजवाब यह चीज सबको जरूर पसंद आएगी। यहां तक कि इसकी बार-बार फरमाइश की जाएगी। यह मौसम इसके लिए बिल्कुल अनुकूल है।
सामग्री (Ingredients)
गाढ़ा दही - 1 कप
फुल क्रीम दूध - आधा कप
आइस क्यूब्स
चीनी - 1/4 कप
इलायची पाउडर - आधा चम्मच
गुलाब जल - आधा चम्मच
ड्राई फ्रूट्स
- सबसे पहले एक मिक्सर में दूध, दही, आइस क्यूब्स और चीनी डालें। दूध और दही एकदम चिल्ड लें, इससे लस्सी और भी ज्यादा टेस्टी बनेगी।
- एक बात का और ध्यान रखें कि दही घर का जमा हुआ हो और एकदम गाढ़ा हो, जिससे लस्सी का स्वाद और टेक्सचर दोनों बढ़ जाएंगे।
- लस्सी का फ्लेवर बढ़ाने के लिए इसमें चुटकीभर इलायची पाउडर या गुलाब जल एड कर सकते हैं। अब इन सभी चीजों को लगभग एक मिनट के लिए ब्लेंड कर लें।
- लस्सी को ग्लास या कुल्हड़ में निकालें और उनके ऊपर अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स की कतरन डाल दें।
- सर्व करते हुए आप उसमें ऊपर से थोड़ा सा चीनी का पाउडर यानी बूरा भी एड कर सकते हैं और थोड़ी सी मलाई भी।
- इससे लस्सी का स्वाद और टेक्सचर दोनों और भी ज्यादा बढ़ जाएंगे। तैयार है पंजाबी ढाबा स्टाइल गाढ़ी मलाईदार लस्सी।
Next Story