लाइफ स्टाइल

Pumpkin Kheer: किसी को स्पेशल गिफ्ट देना चाहते हैं तो बेझिझक बनाएं ये मीठी डिश

Sarita
24 July 2025 6:25 AM IST
Pumpkin Kheer:  किसी को स्पेशल गिफ्ट देना चाहते हैं तो बेझिझक बनाएं ये मीठी डिश
x
Pumpkin Kheer: इसे आम दिनों के साथ किसी खास अवसर के लिए भी मैन्यू में रखा जा सकता है। मेहमानों को भी अगर कुछ स्पेशल ट्रीट देना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगी। इस स्वीट डिश के साथ सबका मन खुश हो जाएगा। अगर आपने अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है तो अब किसी हाल में मौका नहीं गंवाएं। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलों करें और झटपट इसे तैयार करें।
सामग्री (Ingredients)
फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
कद्दू - 250 ग्राम
बारीक कटे बादाम - 8
बारीक कटे काजू - 8
किशमिश - 20
इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
केसर - चुटकी भर
चीनी - स्वादानुसार
घी - 1 चम्मच
विधि (Recipe)
- कद्दू को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें।
- एक नॉनस्टिक पैन में घी गरम करें।
- उसमें कद्दू डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- इस बीच एक चम्मच दूध में केसर डुबोकर रख दें।
- जब कद्दू का रंग सुनहरा हो जाए तो पैन में दूध डालें।
- धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- जब दूध पककर आधा हो जाए तो पैन में केसर वाला दूध, सभी सूखे मेवे व चीनी डालें।
- 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। गैस ऑफ करें। ठंडा होने के बाद सर्व करें।
Next Story