- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- प्रोटीन शेक बन सकती का...
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | फिटनेस के शौकीन लोगों के बीच प्रोटीन शेक, पसंदीदा पेय रहा है। माना जाता है कि इससे शरीर के लिए दैनिक प्रोटीन की आवश्यकताओं की पूर्ति हो जाती है, जो मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने के साथ शरीर को फिट रखने में मदद करती है। पर क्या ये हमारी सेहत के लिए वास्तव में फायदेमंद है? ये सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि एक रिपोर्ट में ब्रिटेन में प्रोटीन शेक पीने के कारण कथित तौर पर 16 वर्षीय लड़के की मौत का मामला सामने आया है। अध्ययन में पाया गया कि प्रोटीन शेक में मौजूद कुछ तत्व जेनिटिक कंडिशन को ट्रिगर कर सकते हैं, जिसके गंभीर दुष्प्रभावों का जोखिम रहता है।
यह मामला साल 2020 का है जिसमें रोहन गोधानिया की प्रोटीन शेक पीने के तीन दिन बाद अचानक से तबियत खराब हो गई। मेडिकल जांच में उनमें ब्रेन डैमेज का पता चला, जो मृत्यु का कारण बना। जांच में पाया गया कि प्रोटीन शेक के कारण किशोर में ऑर्निथिन ट्रांसकार्बामाइलेज (ओटीसी) की कमी नामक एक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति उत्पन्न हो गई। इस रिपोर्ट के बाद अब सीनियर कोरोनर ने प्रोटीन शेक बनाने वाली कंपनियों से बॉटल पर स्वास्थ्य चेतावनियों को शामिल करने के लिए कहा है।प्रोटीन, संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक है। हालांकि, किसी भी पोषक तत्व की तरह, इसके अत्यधिक सेवन से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यदि प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म से उत्पन्न अपशिष्ट हमारे शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं, तो यह शरीर में समस्याएं पैदा कर सकता है, जैसा कि इस मामले में देखा गया।
मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक शरीर में प्रोटीन में बढ़ोतरी के कारण, किशोर में ऑर्निथिन ट्रांसकार्बामाइलेज (ओटीसी) की कमी नामक एक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति विकसित हुई। यह बीमारी अमोनिया के ब्रेकडाउन को रोक देती है, जिससे यह रक्तप्रवाह में घातक स्तर तक बढ़ जाता है।