लाइफ स्टाइल

इन लोगो के लिए बेस्ट है चावल से बनी Probiotic drink

Sanjna Verma
16 Aug 2024 1:19 PM GMT
इन लोगो के लिए बेस्ट है चावल से बनी Probiotic drink
x
गट हेल्थ Gut Health: खराब पाचन का एक कारण आंतों में गुड बैक्टीरिया की कमी है। जो भोजन के पचने के लिए बेहद जरूरी होती है। आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए प्रोबायोटिक ड्रिंक्स मदद करती हैं। केवल दही ही नहीं प्रोबायोटिक ड्रिंक्स के लिए राइस कांजी भी अच्छा ऑप्शन है। जिसकी मदद से आंतों की सेहत को सही किया जा सकता है।
राइस कांजी के फायदे
-चावल से बनी प्रोबायोटिक ड्रिंक पाचन क्रिया को सही करने में मदद करती है।
-चावल को जब फर्मेंट किया जाता है तो इसमे Lactobacillus Bacteria पनपते हैं। जो आंतों में हेल्दी माइक्रोबियम को बढ़ाते हैं।
-जिन लोगों का पाचन कमजोर रहता है उन्हें राइस कांजी पीने से बहुत फायदा मिलता है। और पाचन ठीक होता है।
-आयुर्वेद के मुताबिक चावल ठंडक देने वाला होता है। जिसकी मदद से पित्त दोष को ठीक किया जा सकता है। जो गर्मी के दिनों में बढ़ जाता है।
-चावल से बनी प्रोबायोटिक ड्रिंक गट हेल्थ के लिए जबरदस्त फायदेमंद है।
-वहीं ये ड्रिंक आयुर्वेद के मुताबिक पित्त दोष को भी बैलेंस करती है।
कैसे बनाएं प्रोबायोटिक ड्रिंक राइस कांजी
सबसे पहले बचे हुए पके चावलों को रातभर के लिए एक गिलास में एक चम्मच डालकर भिगो दें।
सुबह इस भीगे हुए पानी में हींग, भुना जीरा, काला नमक मिलाएं। बस तैयार है टेस्टी राइस कांजी। इसे खाली पेट पिएं। ये ड्रिंक डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों के लिए बहुत असरदार है और राहत देता है।
Next Story