- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- रात के बचे चावल से...
लाइफ स्टाइल
रात के बचे चावल से ब्रेकफास्ट में तैयार करें टेस्टी कटलेट
Kajal Dubey
31 July 2023 3:29 PM GMT

x
अक्सर रात को बनाए चावल बच जाते हैं तो उन्हें सुबह बहुत कम लोग खाना पसंद करते हैं जिसके चलते उन्हें फेंक दिया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए रात के बचे चावल से टेस्टी कटलेट बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे ब्रेकफास्ट में तैयार किया जा सकता हैं और स्वाद के जायके का मजा लिया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
पका हुआ चावल - 3 कप
बेसन - 1/2 कप
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 2 छोटे चम्मच
साबुत धनिया - आधा चम्मच
जीरा - 1 छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर - 1 चम्मच
करीपत्ता - 5-6 (बारीक कटे)
हरा धनिया - 1/2 कप (बारीक कटा)
हींग - चुटकीभर
पानी और तेल - आवश्यकता अनुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल में चावल व सभी मसाले मिलाएं। |
- साबुत धनिया और जीरे को पीस लें।
- अब चावल में, बेसन, बाकी सामग्री, धनिया और जीरे का पाउडर मिलाएं।
- इसमें पानी डालकर आटा गूंथ लें।
- फिर इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर कटलेट्स की शेप दें।
- पैन में तेल गर्म करके कटलेट्स डी फ्राई करें।
- तैयार कटलेट्स को सर्विंग प्लेट में निकाल कर चटनी व टोमैटो सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
Next Story