लाइफ स्टाइल

इस आसान विधि से करें तैयार क्रिस्पी आलू चीला, रेसिपी

Apurva Srivastav
15 April 2024 11:51 AM IST
इस आसान विधि से करें तैयार क्रिस्पी आलू चीला, रेसिपी
x
लाइफस्टाइल : सुबह की भागदौड़ के बीच पति या बच्चों को टिफिन पैक करना अक्सर एक बड़ा टास्क बन जाता है। ऐसे में आलू ही है, जो सबको नजर आता है। आज हम आपके लिए आलू चीला की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे खाने में नखरे करने वाले लोग भी चटखारे लेकर आएंगे। आइए जान लीजिए इन्हें बनाने की आसान विधि।
सामग्री :
1 आलू
2 टेबल स्पून बेसन
1 टेबल स्पून सूजी
1 टेबल स्पून कॉर्नफ्लोर पाउडर
1 टेबल स्पून प्याज बारीक कटा
1 हरी मिर्च बारीक कटी
1/4 टी स्पून जीरा पाउडर
1/4 टी स्पून धनिया पाउडर
लाल मिर्च थोड़ी सी
नमक स्वादानुसार
चीला सेकने के लिए ऑयल
विधि :
आलू चीला बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छील कर कद्दूकस कर लें।
इसके बाद कटे आलू को थोड़ी देर पानी में भिगोकर रखें।
अब आलू को निचोड़कर एक बाउल में डालें।
इसके बाद इसमें बेसन, सूजी, कॉर्नफ्लार पाउडर, प्याज, हरी मिर्च और सारे मसाले डालें।
फिर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर चीले का घोल तैयार कर लें।
इसके बाद एक पैन को थोड़े से तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
अब इसके ऊपर तैयार आलू का बैटर डालकर गोलाकार फैला लें।
अब इसे ढककर करीब 2 मिनट तक धीमा आंच पर पकाएं।
फिर इसके ऊपर तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पका लें।
बस तैयार है, टेस्टी और क्रंची आलू का चीला, इसे केचप या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
Next Story