लाइफ स्टाइल

समय से पहले आने लगे है सफेद बाल

Kajal Dubey
20 July 2023 1:29 PM GMT
समय से पहले आने लगे है सफेद बाल
x
वर्तमान समय की जीवनशैली ने व्यक्ति को समय से पहले ही उम्रदराज बना दिया हैं। जिसकी वजह से जो परेशानियाँ बढती उम्र में आती हैं वो युवावस्था में ही आने लगी हैं। ऐसी ही एक परेशानी हैं उम्र से पहले बालों का सफेद होना जो हर व्यक्ति के लिए चिंता का विषय बना हुआ हैं। यह परेशानी आपको कम उम्र में ही अधिक उम्र का अहसास करवाती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि कुछ कुदरती तरीकों की मदद ली जाए ताकि यह समस्या फिर से ना उभरे। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से सफेद बालों से निजात पाई जा सकती हैं।
तिल और बादाम का तेल
बादाम का तेल कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। ये बालों की ग्रोथ को बढ़ाकर उन्हें झड़ने से रोकता है। साथ ही दोमुंहे बालों की समस्या को भी कम करता है। बादाम के तेल से बाल लंबे समय तक काले रहते हैं। वहीं तिल का तेल भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हफ्ते में कम से कम 2 बार इनमें से किसी एक तेल से बालों में जरूर मालिश करें।
आंवला
बालों को स्वस्थ रखने के लिए सदियों से आंवले का इस्तेमाल किया जा रहा है। आंवले में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को सफेद होने से रोकते हैं। आंवला से डैमेज बालों की समस्या भी दूर होती है। बालों को लंबे समय तक काला और हेल्दी बनाए रखने के लिए कई तरह से आंवला का इस्तेमाल किया जा सकता है।
मेथी दाना
मेथी दाने में भी कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं। इसके लिए आप मेथी दाने को पानी में भिगोकर पीस लें। इसके बाद मेथी के पेस्ट को नारियल या बादाम के तेल में मिलाकर बालों को जड़ों में लगाएं। जल्दी सफेद बालों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
मेहंदी
मेहंदी का इस्तेमाल बालों को नेचुरल कलर देने के लिए किया जाता है। बालों पर केमिकल युक्त कलर करने के बजाए मेहंदी लगाना फायदेमंद होता है। इससे बालों को नेचुरल कलर तो मिलता ही है, साथ ही बालों में चमक भी आती है। बालों में मेहंदी लगाने के लिए इसे रातभर भिगोकर रख दें। अगले दिन इसमें कॉफी और नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाएं।
चाय पत्ती
चाय पत्ती में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बालों के रंग को डार्क करने के साथ-साथ सफेद बालों की ग्रोथ को भी कम करती है। इसके लिए चाय की पत्ती को पानी में उबाल लें। उस पानी को ठंडा करके जड़ों में मसाज करें। एक घंटे बाद ताजे पानी से बाल धो लें। चाय पत्ती का पानी इस्तेमाल करने के बाद बालों में शैंपू न करें।
Next Story