लाइफ स्टाइल

गर्भवती महिलाएं अपने आहार में ये चीजें करें शामिल

Khushboo Dhruw
19 Jan 2023 1:19 PM GMT
गर्भवती महिलाएं अपने आहार में ये चीजें करें शामिल
x
गर्भावस्था के दौरान महिलाएं दही का सेवन अवश्य करें।

गर्भावस्था हर महिला के लिए एक अहम पल होता है। इस दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। लापरवाही बरतने से बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास पर असर पड़ता है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार का सेवन और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए| हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए गर्भवती महिलाओं को आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। इसके लिए डाइट में इन 5 चीजों को शामिल कर सकती हैं। इनके सेवन से बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास सही से होता है। साथ ही गर्भवती महिला भी सेहतमंद रहती हैं। आइए, इन चीजों के बारे में जानते हैं-


दही खाएं
गर्भावस्था के दौरान महिलाएं दही का सेवन अवश्य करें। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इससे बच्चे का शारीरिक विकास सही से होता है| इसके अलावा, दही में गुड बैक्टीरिया होता है। इससे हाजमा दुरुस्त रहता है। दही खाने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली कब्ज की समस्या दूर होती है।

शकरकंद खाएं
सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए गर्भवती महिलाएं शकरकंद का सेवन कर सकती हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसमें आवश्यक कार्बोहाइड्रेट और विटामिन-ए भी पाया जाता है, जो त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

फैटी फिश खाएं
गर्भवती महिलाएं बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए फैटी फिश का सेवन अवश्य करें। इसमें आवश्यक पोषक तत्व ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व बच्चों के मस्तिष्क और आंखों के विकास क लिए फायदेमंद होता है| इसके अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखता है। इसके लिए हफ्ते में 2 बार फैटी फिश का सेवन अवश्य करें।

मटर खाएं
गर्भवती महिलाएं अपने आहार में हरी मटर को भी जरूर शामिल करें। इसमें आवश्यक पोषक तत्व फोलिक एसिड पाया जाता है, जो गर्भावस्था के दौरान बच्चों में होने वाली मस्तिष्क और रीढ़ की समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। इसके अलावा, मटर स्तनपान के लिए भी फायदेमंद साबित होती है।

मेथी का साग खाएं
गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी होती है। इससे एनीमिया रोग का खतरा बढ़ जाता है। एनीमिया रोग से बचाव के लिए सर्दियों में मेथी के साग जरूर खाएं। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन और आयरन पाया जाता है। इसके लिए सर्दियों में मेथी के साग का सेवन अवश्य करें।


Next Story