लाइफ स्टाइल

Pregnancy Tips: गर्मियों में प्रेग्नेंट महिलाएं कुछ इस तरह रखें अपना ख्याल, मां औऱ बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी

Sanjna Verma
10 Jun 2024 5:31 PM GMT
Pregnancy Tips: गर्मियों में प्रेग्नेंट महिलाएं कुछ इस तरह रखें अपना ख्याल, मां औऱ बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी
x
Pregnancy Tips: गर्मी के मौसम में हर कोई धूप और भीषण गर्मी से परेशान रहता है। इस मौसम में हर व्यक्ति को स्पेशल केयर की जरूरत होती है। क्योंकि गर्मी में जरा सी लापरवाही करने से व्यक्ति लू की चपेट में आ सकता है। खासकर इस मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना अधिक ध्यान रखना चाहिए। साथ ही शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि ऐसा होने पर पूरी हेल्थ पर इसका असर पड़ सकता है। शरीर में पानी की कमी होने पर चक्कर आना, हार्ट रेट बढ़ना, बीपी लो होना और गंभीर मामलों में बेहोशी तक आ सकती हैं।इस तरह की तमाम स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना और गर्भ में पलने वाले बच्चे का खास ख्याल रखना चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन टिप्स को फॉलो कर आप गर्मियों में अपना और गर्भ में पलने बच्चे का ख्याल रख सकती हैं।खुद को रखें
Hydrate
गर्मियों में प्रेग्नेंट महिलाएं खुद को Hydrateरखें। क्योंकि शरीर में पानी की कमी से तमाम समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी पिएं। आप अपनी डाइट में लिक्विड चीजों को शामिल करें। इसके अलावा आप तरबूज और खीरे आदि का भी सेवन कर सकती हैं। क्योंकि इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। जो आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है।
डाइट में शामिल करें हेल्दी चीजें
बता दें कि गर्मी के मौसम में सिर्फ सलाद का सेवन ही काफी नहीं होता है। बल्कि आपको हेल्दी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए और अनहेल्दी फूड को अवॉइड करना चाहिए। आप गर्मी में प्रेग्नेंसी के दौरान जूस, सब्जियों और फल आदि का सेवन करना अच्छा माना जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान स्पाइसी चीजों से भी दूर रहें। क्योंकि गर्मियों में स्पाइसी खाने से तबियत बिगड़ने की अधिक संभावना रहती है।
न करें सॉल्टी फूड का सेवन
प्रेग्नेंट महिलाओं को गर्मी के मौसम में नमक का कम सेवन करना चाहिए। क्योंकि नमक की अधिकता होने पर ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जोकि मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। बता दें कि नमक का अधिक सेवन करने से शरीर से पानी जल्दी निकल जाता है। सॉल्टी फूड में कुकीज और चिप्स आदि शामिल है।
ठंडी जगह पर बिताएं समय
गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंसी के दौरान असहजता बढ़ सकती है। वहीं कुछ महिलाओं को उल्टी और जी मिचलाने की समस्या हो सकती है। वहीं गर्मियों में इस समस्या को ट्रिगर कर सकती है। इससे बचने के लिए आप ठंडे स्थान पर अधिक समय बिताएं। अगर घर में एसी लगी है, तो उस कमरे में समय बिताएं। लेकिन कमरे का तामपान सामान्य होना चाहिए। क्योंकि कमरे का टेंपरेचर अधिक ठंडा होगा, तो बाहर के गर्म तापमान में आपकी तबियत खराब हो सकती है।
आराम जरूर करें
कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत नींद आती है। हालांकि गर्मियों में आराम करने का मन नहीं करता है। गर्मी के मौसम में अधिकतर समय एसी में रहने का मन करता है। लेकिन इस दौरान आराम जरूर करें। क्योंकि आराम करना बच्चे की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी माना जाता है।
एक्सरसाइज करें
गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि गर्मियों में आउटडोर excerciseकरने से बचना चाहिए। वहीं शाम के समय धूप ढलने के बाद एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करने में समस्या हो तो आप हल्की-फुल्की वॉक भी कर सकती हैं। इससे मां और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है।
Next Story