- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Power Yoga: बाबा...
लाइफ स्टाइल
Power Yoga: बाबा रामदेव ने बताया 5 मिनट का पावर योगा, मिलते हैं कमाल के फायदे
Sarita
7 Sept 2025 7:42 AM IST

x
Power Yoga: बाबा रामदेव अपने योग के लिए जाने जाते हैं। योग गुरु बाबा रामदेव लंबे समय से योग सिखा रहे हैं। रामदेव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को एक नई पहचान दिलाई है। इसके साथ ही, वे पतंजलि के माध्यम से आयुर्वेद की प्राचीन पद्धतियों को घर-घर पहुँचाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। रामदेव अपनी किताब, कार्यक्रम और सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों को योग के बारे में बताते रहते हैं और इसके फ़ायदे गिनाते रहते हैं। हम सभी जानते हैं कि योग करना शरीर के लिए कितना फ़ायदेमंद है। नियमित रूप से योग करने से आप कई गंभीर बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
योग में कई ऐसे आसन हैं जो अलग-अलग शारीरिक समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। हालाँकि, कुछ लोगों का दिन बहुत व्यस्त रहता है, जिसके कारण वे योग के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में बाबा रामदेव ने इसका भी उपाय बताया है। उन्होंने 5 मिनट के पावर योग के बारे में बताया है। आइए जानते हैं क्या है पावर योग और इसके फ़ायदे।
बाबा रामदेव ने बताया 5 मिनट का पावर योग:
बाबा रामदेव वीडियो में 5 मिनट के पावर योग के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसे आसन बताए हैं जिन्हें 5 मिनट करने से पूरा शरीर ऊर्जावान हो जाएगा और आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इस 5 मिनट के पावर योग में गदा घुमना, हनुमान दंड, सूर्य नमस्कार, चक्रासन, वृजासन शामिल हैं। आइए अब जानते हैं कि इनके क्या-क्या फायदे हैं।
चक्रासन से मुद्रा में सुधार:
चक्रासन शरीर को कई लाभ प्रदान करता है। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और मुद्रा में भी सुधार करता है। यह पाचन क्रिया में सुधार के लिए भी फायदेमंद है। इसके अलावा, इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर बताया गया है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। अगर आपको बहुत अधिक तनाव रहता है, तो चक्रासन इससे राहत दिला सकता है।
वज्रासन कमर दर्द में आराम:
वज्रासन शारीरिक के साथ-साथ मानसिक लाभ भी देता है। यह पाचन क्रिया में सुधार करता है। साथ ही, यह कमर दर्द से काफी हद तक राहत प्रदान करता है और तनाव को कम करता है। पेट संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए वज्रासन बेहद फायदेमंद है। यह एसिडिटी, कब्ज और कई अन्य समस्याओं से राहत दिलाता है। साथ ही, 5 मिनट तक वज्रासन करने से रीढ़ सीधी होती है और ध्यान का स्तर भी बढ़ता है।
Next Story





