- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Potato Roll Recipe:...

x
Potato Roll Recipe: स्नैक्स के मामले में भी आलू से बने फूड आइटम्स काफी पॉपुलर हैं। इन्हीं में से एक है आलू रोल। कई बार ऐसा होता है कि लंच के बाद भी आपको दिन में हल्की-हल्की भूख लगने लगती है। ऐसे में आप आलू रोल बनाकर खा सकते हैं। यह एक बेहद आसान रेसिपी है जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। आज हम आपको आलू रोल बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी की मदद से आप स्वादिष्ट आलू रोल बना सकते हैं।
पोटैटो रोल बनाने के लिए सामग्री:
आलू उबले – 2
मैदा – 1 कटोरी
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
तेल – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार
पोटैटो रोल बनाने की विधि:
पोटैटो रोल बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें और उन्हें छीलकर एक मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस कर लें. अब आलू में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला, गरम मसाला, कसूरी मेथी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसके बाद एक दूसरे बर्तन में मैदा लें औऱ उसमें थोड़ा सा पानी डालकर आटा गूंद लें. आटा गूंदने के बाद उसकी लोइयां बना लें.
अब एक लोई लेकर उसकी पतली रोटी तैयार करें और आलू के मिश्रण का बेलनाकार मसाला बनाकर रोटी के बीच में रख दें. इसके बाद मसाले के आसपास से कट मारते हुए रोल को घुमाते जाएं और आखिर में रोल के किनारे पर पानी लगाकर उसे चिपका दें. इसी तरह सारी लोइयां बेलते जाएं और उनके रोल तैयार कर प्लेट में अलग रखते जाएं.
अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें पोटैटो रोल डालें और डीप फ्राई करें. 1 से 2 मिनट में रोल अच्छे से फ्राई हो जाएं. इन्हें फ्राई करने के दौरान लगातार करछी की मदद से चलाते रहें. इन्हें तब तक फ्राई करना है जब तक कि इनका रंग सुनहरा और ये रोल क्रिस्पी ना हो जाएं. अब इन्हें एक प्लेट में निकाल लें. स्नैक्स के लिए आपके स्वादिष्ट पोटैटो रोल्स बनकर तैयार हो गए हैं. इन्हें टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें|
TagsPotato Rollआलू रोलPotato RollAloo Roll जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





