- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Potato Roll: इसका...
लाइफ स्टाइल
Potato Roll: इसका स्वाद परिवार के सभी सदस्यों को आकर्षित करता है
Sarita
19 July 2025 8:11 AM IST

x
Potato Roll: स्नैक्स के मामले में भी आलू से बने फूड आइटम काफी पसंद किए जाते हैं। इनमें से एक है पोटेटो रोल। कई बार होता है जब लंच के बाद भी दिन के वक्त हल्की सी भूख महसूस होने लगती है। ऐसी सूरत में आप इस डिश का लुत्फ उठा सकते हैं। इसका स्वाद सबको लुभाता है और घर का हर सदस्य इस पर फिदा हो जाता है। ये मिनटों में बेहद आसानी से तैयार हो जाती है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे कोई दिक्कत नहीं आएगी।
सामग्री (Ingredients)
आलू उबले – 2
मैदा – 1 कटोरी
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
तेल – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले आलू को उबाल लें और उन्हें छीलकर एक मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस कर लें।
- अब आलू में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला, गरम मसाला, कसूरी मेथी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद एक दूसरे बर्तन में मैदा लें औऱ उसमें थोड़ा सा पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद उसकी लोइयां बना लें।
- अब एक लोई लेकर उसकी पतली रोटी तैयार करें और आलू के मिश्रण का बेलनाकार मसाला बनाकर रोटी के बीच में रख दें।
- इसके बाद मसाले के आस-पास से कट मारते हुए रोल को घुमाते जाएं और आखिर में रोल के किनारे पर पानी लगाकर उसे चिपका दें।
- इसी तरह सारी लोइयां बेलते जाएं और उनके रोल तैयार कर प्लेट में अलग रखते जाएं। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें पोटेटो रोल डालें और डीप फ्राई करें। 1 से 2 मिनट में रोल अच्छे से फ्राई हो जाएं।
- इन्हें फ्राई करने के दौरान लगातार करछी की मदद से चलाते रहें। इन्हें तब तक फ्राई करना है जब तक कि इनका रंग सुनहरा और ये रोल क्रिस्पी ना हो जाएं।
- अब इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। पोटेटो रोल्स बनकर तैयार हो गए हैं। इन्हें टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।
TagsPotato Rollस्वाद Potato RollTaste जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





