- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Potato Ring Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Potato Ring Recipe: रोज़ाना आलू खाना अब नहीं रहेगा आसान, फटाफट बनाएं चटपटे आलू के रिंग्स
Sarita
14 July 2025 12:49 PM IST

x
Potato Ring Recipe: जैसे कभी सब्जी, कभी आलू पराठे या तो कभी पकोड़े के रूप में. लेकिन आज हम आपको आलू से कुछ अलग और मजेदार बनाने के बारे में बताएंगे वो है पोटैटो रिंग. ये एक नया और चटपटा रेसिपी है जिसे आप आसानी से घर पर बनाकर चाय के साथ या शाम के नाश्ते में खा सकते हैं. ये बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को जरूर बहुत पसंद आएंगी|
पोटैटो रिंग बनाने की सामग्री:
उबले हुए आलू – 3-4
कॉर्न फ्लोर – 1 कप
चावल का आटा – 2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
चाट मसाला – आधा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – तलने के लिए
पानी – आवश्यकतानुसार
पोटैटो रिंग बनाने की विधि :
सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर अच्छे से मैश कर लें.
मैश किए हुए आलू में कॉर्न फ्लोर, चावल का आटा, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चाट पाउडर और नमक डालें.
इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर आटा तैयार कर लें.
अब तैयार हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें रोल करके रिंग के आकार में बना लें.
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर मध्यम आंच पर पोटैटो रिंग्स को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें.
लास्ट में गरमा गरम पोटैटो रिंग्स को हरी चटनी या अपनी पसंद की डिप के साथ सबको परोसें|
TagsPotato Ringआलूचटपटेरिंग्सPotato RingPotatoSpicyRings जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





