- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Potato Jalebi...
लाइफ स्टाइल
Potato Jalebi Recipe:अब बिना मैदा के घर पर बनाएं आलू जलेबी
Sarita
27 Feb 2025 9:43 AM IST

x
Potato Jalebi Recipe: अगर आप मैदा की जलेबी खाकर बोर हो गए हैं तो घर पर आसान तरीके से आलू की जलेबी ट्राई करें। सुनने में अजीब लगा न, लेकिन ये हकीकत है। आप आलू की मदद से भी जलेबी तैयार कर सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे खाने के बाद आप मेैदे से बनी जलेबी तो भूल ही जाएंगे। आइए आपको भी बिना मैदे की जलेबी बनाना सिखाते हैं, ताकि आप भी इसे घर पर बनाकर इसके स्वाद का आनंद उठा सकें।
तीन से चार मध्यम आकार के आलू
दही एक कप
अरारोट एक कप
चीनी एक कप
केसर के तीन से चार रेशे
इलायची चार से पांच
देसी घी
इस जलेबी को बनाने के लिए आपको सबसे पहले चाशनी तैयार करके रखनी है। चाशनी बनाने के लिए एक कप चीनी और एक कप पानी को मिक्स करके पकाएं। जब ये पक जाए तो इसमें पिसी इलायची डालकर साइड में रख दें। इसके बाद अब जलेबी बनाने की प्रक्रिया शुरू करें।
जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले आलूओं को उबाल कर छीलकर अच्छी तरह से मैश कर लें। अब मैश किए हुए आलुओं में दही और अरारोट डालकर इसका पेस्ट बनाएं।
ध्यान रखें कि इसका बेस्ट साधारण जलेबी के जितना ही गाढ़ा होना चाहिए। अगर ये ज्यादा पतला रहेगा तो आप जलेबी नहीं बना पाएंगे। जब घोल बन के तैयार हो जाए तो इसमें केसर के रैशे डालें, ताकि जलेबी का रंग अच्छा हो जाए।
जब बेटर सही से तैयार हो जाए, तो एक कड़ाही में घी गर्म करें और जलेबी बनाना शुरू करें। जब ये अच्छी तरह से सिक जाएं तो इसे निकालकर तुरंत चाशनी में डाल दें। कुछ देर के बाद इसे चाशनी से निकालकर गर्मागर्म ही परोसें। इसका लाजवाब स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।
TagsPotato Jalebiआलूजलेबीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





