- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Potato and Rose Halwa...
लाइफ स्टाइल
Potato and Rose Halwa :इसे खाएंगे तो मेहमान भी हो जाएंगे खुश
Sarita
12 Aug 2025 6:58 AM IST

x
Potato and Rose Halwa : आज हम जो हलवा लेकर आए हैं वो भी आपको निराश नहीं करेगा। उल्टा आपका मन कहेगा कि इतनी शानदार चीज को इतने दिन तक मिस क्यों किया। यहां तक कि इसे खाने के बाद लगेगा कि जल्द से जल्द ही इसका मजा फिर से लिया जाए। यहां हम बात कर रहे हैं लजीज आलू और गुलाब के हलवे की। आपने शायद ही इसे खाया हो। इसे तैयार करने के लिए आलू के साथ गुलकंद और गुलाब की पंखुड़ियां डाली जाती हैं। इस तरह इसकी सुगंध और स्वाद अलग ही होता है। इससे अपनों का मुंह मीठा कराने के साथ मेहमानों के लिए भी बनाइए। इसे बनाना बेहद आसान है।
सामग्री (Ingredients)
आलू - 2 बड़े उबले हुए
देसी घी - 2 बड़ा चम्मच
चीनी - 1 कप
खोया - 150 ग्राम
दूध - 1 कप
गुलकंद - 1 बड़ा चम्मच
गुलाब जल - 10 मिलीलीटर
इलायची पाउडर - ¼ छोटा चम्मच
बादाम - 10 ग्राम उबले हुए और 5 ग्राम बारीक कटे हुए
पिस्ता - 5 ग्राम उबले हुए और 5 ग्राम बारीक कटे हुए
गुलाब की पंखुड़ियां - 2 बड़ा चम्मच
विधि (Recipe)
- सबसे पहले आलू को धोकर उबाल लें। इसके बाद उबले हुए आलुओं को कद्दूकस करें और एक तरफ रख दें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन लें। इस पैन में देसी घी डालें। अब इसमें कसे हुए आलू डालें और इसे अच्छी तरह से भूनें।
- भूनते वक्त इसे चलाते रहें। इसके बाद जब आलू अच्छी तरह भुन जाए तो उसमें चीनी डालें और इसे फिर भूनें।
- फिर इसमें कसा हुआ खोया डालें और सामग्री को आपस में अच्छी तरह मिला लें और कुछ देर फिर भूनें।
- इसके बाद इसमें दूध डालें। अब दूध को सूखने दें। फिर इसमें गुलकंद डालें और सूखी गुलाब की पंखुडि़यां डालें।
- इसके बाद इसमें गुलाब जल डालें। फिर बादाम, पिस्ता और इलायची पाउडर डालकर इसे मिला लें। अंत में पिस्ता और बादाम डालकर हलवे को सजाएं और गरमागरम परोसें।
TagsPotatoRose Halwa जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





