लाइफ स्टाइल

बुखार और सूजन को ठीक करने में मददगार है खसखस, जानिए ​​इसके अन्य फायदे

Tara Tandi
2 March 2022 3:27 AM GMT
बुखार और सूजन को ठीक करने में मददगार है खसखस, जानिए ​​इसके अन्य फायदे
x
खसखस बहुत छोटे आकार के दाने होते हैं। खसखस कई बीमारियों को दूर करने में उपयोगी होता है। खसखस का उपयोग हलवा बनाने या सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए किया जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खसखस बहुत छोटे आकार के दाने होते हैं। खसखस कई बीमारियों को दूर करने में उपयोगी होता है। खसखस का उपयोग हलवा बनाने या सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए किया जाता है। यह पेट की जलन को शांत करता है। खसखस बुखार और सूजन को ठीक करने में भी मददगार होता है। अत्यधिक प्यास की समस्या को दूर करने में भी खसखस ​​बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं खसखस ​​के अन्य फायदे-

दर्द को दूर करें खसखस ​​दांत दर्द, नसों का दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत देता है। दर्द से राहत पाने के लिए खसखस ​​के तेल से मालिश करें। यह तेल बाजार में आसानी से मिल जाता है।
त्वचा की देखभाल के लिए खसखस ​​बहुत फायदेमंद होता है। त्वचा की जलन या खुजली में यह बहुत फायदेमंद होता है। एक्जिमा जैसे त्वचा रोगों में भी खसखस ​​बहुत फायदेमंद होता है। चेहरे की रंगत निखारने के लिए खसखस ​​को पीसकर पाउडर बना लें और दूध में मिलाकर इसका फेसपैक बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे में चमक आएगी और चेहरे पर प्राकृतिक निखार भी आएगा।
इम्युनिटी बढ़ाएं हमें अपने खाने में खसखस ​​का सेवन जरूर करना चाहिए। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
अगर आपको देर रात तक नींद नहीं आती है तो खसखस ​​को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर गर्म दूध के साथ सेवन करें।
सांस की तकलीफ को दूर करें खसखस ​​सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। यह खांसी को दूर करने में कारगर है और सांस की तकलीफ से राहत देता है।
Next Story