- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Poha Vegetable Chilla:...
लाइफ स्टाइल
Poha Vegetable Chilla: ऐसे बनाएं लाजवाब पोहा वेजिटेबल चीला
Sarita
19 Feb 2026 8:42 AM IST

x
Poha Vegetable Chilla: चाय के साथ अक्सर हम बिस्किट या फ्राई किया हुआ स्नैक्स खा लेते हैं. अगर आप कुछ ऐसा नाश्ता ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट भी हो और कम तेल में आसानी से बन जाए तो आप चीला बना सकते हैं. आप पोहा वेजिटेबल चीला को आसानी से तैयार कर सकते हैं|
पोहा वेजिटेबल चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
पोहा- 1 कप
बेसन- 2 बड़े चम्मच
सूजी- 2 बड़े चम्मच
दही- 2 बड़े चम्मच
प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
शिमला मिर्च- 2 बड़े चम्मच
गाजर- 1 (कद्दूकस की हुई)
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
पालक के पत्ते- आधा कप
पानी- जरूरत के अनुसार
तेल- जरूरत के अनुसार
पोहा वेजिटेबल चीला को कैसे तैयार करें?
पोहा वेजिटेबल चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप पोहा को पानी में 5 मिनट तक भिगो लें. इसके बाद इसे आप मैश कर लें.
पोहा में आप बेसन, सूजी और दही डालकर अच्छे से मिला लें.
फिर इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, पालक के पत्ते, हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती को डालें.
इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिला लें.
थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार कर लें. इसे आप ढककर 10-15 के लिए रख दें.
तवा को गर्म करें और इसमें 1 चम्मच तेल को डाल दें. एक बड़ा चम्मच घोल को तवा पर डाल दें और गोल फैला लें. किनारों पर तेल डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक चीला को सेंक लें. इस तरह से आप बचे हुए घोल से चीला तैयार कर लें.
गरमा-गरम पोहा वेजिटेबल चीला को आप हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं|
TagsPoha VegetableChillaपोहा वेजिटेबलचीलाPoha Vegetable Chilla जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





