- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Poha Recipes: पोहा से...

x
Poha Recipes: पोहा एक ऐसा नाश्ता है, जिसे बड़े से लेकर बच्चे तक खाना पसंद करते हैं, लेकिन हम आपको यहां साधारण पोहे की जगह पोहे से बनने वाले अव्य पकवानों के बारे में बताएंगे। जी हां, पोहे से आप कांदा बपोहा के अलावा भी कई अन्य पकवान बना सकते हैं। आइए देर न करते हुए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पोहा टिक्की
यदि आपको शाम की भूख के लिए कुछ खास तैयार करना है तो पोहा टिक्की से बेहतर विकल्प कुछ हो नहीं सकता। आलू की टिक्की बनाने के लिए आपको काफी सामान की जरूरत पड़ती है और उसमें काफी समय भी लगता है। ऐसे में आप चाहें तो पोहा टिक्की भी तैयार कर सकते हैं। पोहा टिक्की जितना बनाना आसान है, उतना ही इसका स्वाद मजेदार होता है। इसलिए आप बेझिझक इसे भी मेहमानों को भी परोस सकती हैं।
रवा उपमा तो आपने अक्सर खाया ही होगा, पर क्या आपने कभी पोहा उपमा खाया है ? अगर नहीं तो इस बार नाश्ते में पोहा उपमा तैयार करें। इसे बनाना काफी आसान है। खासतौर पर जब आपको कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का मन है तो पोहा उपमा सबसे सही रहेगा। इसमें पोहे और सब्ज़ियों का बढ़िया मेल होता है।
आपने वेज रोल, पनीर रोल तो खाए ही होंगे, पर क्या कभी आपने पोहा रोल खाया है ? अगर नहीं तो आसान विधि से इसे तैयार करें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पोहे का मिश्रण तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले पोहे को भिगो कर मैश कर लें। अब इसमें पनीर या आलू के अलावा सभी मसाले मिक्स करके अच्छी करह से मिक्स करें। इसके बाद इसे ब्रेड में भरकर रोल तैयार करें और तल लें। चाहें को इसे एयरफ्राई कर सकते हैं।
TagsPohaपोहास्वादिष्टडिशPohadeliciousdishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





