लाइफ स्टाइल

poha pakora : बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं क्रिस्पी पोहा पकौड़े

Sarita
28 Jun 2025 6:54 AM IST
poha pakora : बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं क्रिस्पी पोहा पकौड़े
x
poha pakora : पोहा पकौड़े एक झटपट, स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक ऑप्शन हैं. जब कुछ नया और कुरकुरा खाने का मन हो, या अचानक कोई मेहमान आ जाए, तो यह रेसिपी एकदम परफेक्ट है|
सामग्री:
पोहा (पतला या मोटा) – 1 कप (धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दें)
उबला हुआ आलू – 1 (मैश किया हुआ)
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
अदरक – 1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
बेसन – 2 टेबलस्पून (बाइंडिंग के लिए)
चाट मसाला – 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
हल्दी पाउडर – 1/4 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
1. सबसे पहले पोहे को हल्का धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दें. अतिरिक्त पानी न हो, वरना मिश्रण गीला हो जाएगा|
2. एक बाउल में भीगा हुआ पोहा, मैश किया हुआ आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, बेसन और सारे मसाले डालें|
3. सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं जब तक एक सॉफ्ट मिश्रण तैयार न हो जाए. यदि जरूरत हो, तो थोड़ा और बेसन मिलाएं|
4. हाथ में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल या ओवल आकार के पकौड़े बना लें. अब कड़ाही में तेल गरम करें और पकौड़ों को मीडियम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. हेल्दी विकल्प के लिए इन्हें एयर फ्रायर या शैलो फ्राय भी कर सकते हैं|
5. तैयार पकौड़ों को हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमागरम परोसें. अगर साथ में एक कप चाय हो, तो मज़ा दोगुना हो जाता है|
6. चाहें तो इसमें बारीक कटी हुई गाजर, शिमला मिर्च या मक्के के दाने डालकर इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं. बेसन की जगह थोड़ा चावल का आटा मिलाकर पकौड़ों को और ज्यादा क्रिस्पी बनाया जा सकता है|
Next Story