- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Poha Dhokla Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Poha Dhokla Recipe: सुबह की जल्दबाजी में फटाफट बना लें गुजरात स्पेशल पोहा ढोकला
Sarita
15 Jan 2026 9:58 AM IST

x
Poha Dhokla Recipe: सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए पोहा ढोकला एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है. यह गुजरात का बहुत ही फेमस पारंपिक फूड है. पोहा ढोकला की खासियत है कि यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ पचने में भी आसान होता है. इसका स्वाद ऐसा है कि इसे खाने के बाद आपका बार-बार खाने की दिल करेगा. चलिए अब इसकी रेसिपी बताते हैं|
पोहा ढोकला बनाने की सामग्री:
पोहा – ½ कप
सूजी – ½ कप
बेसन – ¼ कप
सादा दही – ½ कप
पानी – ¾ कप
हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच
अदरक का पेस्ट – ½ चम्मच
चीनी – 1 चम्मच
नमक – 1 चम्मच
तेल – 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच
ईनो फ्रूट सॉल्ट – 1 चम्मच
तेल – 1 बड़ा चम्मच
भूरी सरसों – 1 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
सफेद तिल – 1 चम्मच
कटी हुई हरी मिर्च – 2 चम्मच
करी पत्ते – 10-12
हींग – ½ छोटा चम्मच
पोहा ढोकला बनाने की विधि:
इसे बनाने के लिए पहले ढोकला स्टीमर प्लेट को तेल से ग्रीस करके एक तरफ रख दें.
फिर पोहा, सूजी और बेसन को मिक्सी में पीसकर उसका मोटा पाउडर बना लें.
इस पाउडर को एक मिक्सिंग बाउल में दही और पानी के साथ अच्छी तरह मिलाएं.
अब इस घोल में हल्दी पाउडर, अदरक का पेस्ट, चीनी, नमक, तेल और हरी मिर्च का पेस्ट व्हिस्क की मदद से मिला लें.
फिर दोबारा इस बैटर को व्हिस्क की मदद से 1 मिनट तक मिला लें.
अब आप इस बाउल को ढककर 20 मिनट के लिए छोड़ दें.
फिर स्टीमर में 1 कप पानी डालकर उसे तेज आंच पर उबालें.
अब बचे हुए बैटर में थोड़ा पानी डालकर उसे अच्छी तरह मिलाते हुए इडली जैसा बैटर तैयार करें.
अब इसमें ईनो डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
इस तैयार बैटर को स्टीमर प्लेट में डालकर ऊपर से थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर छिड़क दें.
अब इस स्टीमर प्लेट्स को स्टीमर के अंदर रख कर ढक्कन बंद कर दें और 10 मिनट तक तेज आंच पर भाप में पकाएं.
इसके बाद आप प्लेट को स्टीमर से हटा लें और ढोकला को 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
अब चाकू की मदद से ढोकला को चौकोर टुकड़ों में काटकर धीरे से बाहर निकालें और प्लेट में डाल दें.
इसके बाद आप ढोकला में तड़का लगाएं.
इसके लिए मीडियम आंच पर एक छोटे पैन में तेल गरम करके उसमें राई, जीरा, तिल, हरी मिर्च, करी पत्ता और हींग को चटकने दें.
अंत में आप इस तड़के को ढोकले के ऊपर डालकर सर्व कर दें|
TagsPoha Dhoklaपोहा ढोकलाPoha Dhokla जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





