- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Poha Corn Cutlets :...
लाइफ स्टाइल
Poha Corn Cutlets : सिर्फ 20 मिनट में बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी पोहा कॉर्न कटलेट्स
Sarita
21 Jan 2026 6:39 AM IST

x
Poha Corn Cutlets : आपने कटलेट्स तो कई तरह के खाये होंगे, लेकिन क्या आपने कभी पोहे और कॉर्न से बना कटलेट ट्राय किया है?इसे बनाना काफी ज्यादा आसान है और यह मिनटों में बनकर तैयार भी ही जाती है. आप इसे शाम की चाय के साथ, बच्चों को टिफिन में देकर भेजने के लिए और साथ ही एक पार्टी स्नैक के तौर पर भी तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस यूनिक और टेस्टी कटलेट को बनाने की आसान रेसिपी|
पोहा कॉर्न कटलेट्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
पोहा – 1 कप
स्वीट कॉर्न – आधा कप उबला हुआ या फ्रोजन
आलू – 1 मीडियम साइज का उबला हुआ
हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
लाल मिर्च पाउडर – आधी टीस्पून
हल्दी पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
ब्रेड क्रम्ब्स – एक चौथाई कप कटलेट को कोट करने के लिए
तेल – तलने के लिए
पोहा कॉर्न कटलेट्स बनाने की रेसिपी :
पोहा कॉर्न कटलेट्स बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को हल्का सा पानी डालकर 5 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद इसे अच्छे से निचोड़ लें ताकि पानी पूरी तरह निकल जाए.
इसके बाद उबले हुए आलू को मैश कर लें और फिर इसमें उबला हुआ कॉर्न डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालें और इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.
इसके बाद मसाले वाले मिश्रण में तैयार पोहा डालें और धीरे-धीरे मिलाते हुए घोल तैयार करें. अगर मिश्रण बहुत ढीला लगे तो थोड़ा और मैश किया हुआ आलू डाल सकते हैं.
अब मिश्रण से छोटे-छोटे गोल या ओवल शेप के कटलेट्स बनाएं और फिर इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें ताकि तलते समय ये क्रिस्पी बनें.
इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कटलेट्स को दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. हेल्दी ट्विस्ट के लिए आप इन्हें ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 20 मिनट तक बेक भी कर सकते हैं.
गर्मागर्म कटलेट्स को टमाटर की चटनी या हरी धनिया-पुदीना की चटनी के साथ सर्व करें|
TagsPoha Corn Cutletsटेस्टीपोहा कॉर्नकटलेट्सPoha Corn CutletsTastyPoha CornCutlets जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





