लाइफ स्टाइल

Balcony में लगाएं ये पौधे, फूलों की महक से भर जाएगा घर

Sanjna Verma
16 Aug 2024 8:33 AM GMT
Balcony में लगाएं ये पौधे, फूलों की महक से भर जाएगा घर
x
होम डेकोर Home Decor: बरसात का मौसम पौधों की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। फूलों वाले पौधों के लिए भी ये समय काफी अच्छा होता है। ऐसे में अपनी बालकनी और आंगन को फूलों की मदद से नया लुक दिया जा सकता है।कुछ ऐसे फूलों के पौधे हैं जिन्हें इस मौसम में आसानी से उगाया जा सकता है। ये देखने में तो सुंदर लगते ही हैं साथ ही इनकी खुशबू इतनी अच्छी और स्ट्रांग होती है कि पूरा घर और आंगन महक उठता है। बरसात में इनकी ग्रोथ भी तेजी से होती है जिसकी वजह से आपकी पूरी बालकनी कुछ ही दिनों में रंग-बिरंगे फूलों से भर जाएगी। तो चलिए
फटाफट
ऐसे पांच पौधों के बारे में जानते हैं और अपनी बालकनी में शामिल करते हैं।
चमेली का फूल
फूलों की बात हो और चमेली का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता। अपनी भीनी-भीनी महक के लिए फेमस ये फूल सालभर खिलता है। बरसात के मौसम में इसे आसानी से उगाया जा सकता है और इस मौसम में इसकी ग्रोथ भी काफी तेजी से होती है। हालांकि इस पौधे को लगाते हुए इसके गमले में छेद करना बिल्कुल भी ना भूलें क्योंकि पानी भरने से कई बार इसके सड़ने का खतरा भी बना रहता है।
मोगरे का फूल
मोगरे का फूल अपनी खुशबू के लिए वर्ल्ड फेमस है। इसका इत्र भी बाजार में खूब बिकता है। यकीन मानिए अगर इसे आपने अपनी बालकनी में लगा लिया तो ना सिर्फ आपकी बालकनी में चार चांद लग जाएंगे बल्कि इसकी खुशबू से पूरा घर महक उठेगा। बरसात के मौसम में एक बार लगाने से ये पौधा लंबे समय तक फूल देता है। इसके अलावा इसे ज्यादा देख-रेख की भी जरूरत नहीं होती।
गुलमेंहदी का पौधा
सुंदर सा दिखने वाला गुलमेंहदी का पौधा भी बरसात में लगाने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसके फूल देखने में बहुत ही आकर्षक होते हैं। ये नीले, सफेद, लाल और गुलाबी रंग में उपलब्ध होते हैं। इसके साथ ही इनकी खुशबू भी बहुत
Attractive
होती है। बरसात के मौसम में लगाने से इसकी ग्रोथ काफी तेजी से होती है। लगाने के दो महीने में ही ये भर-भर कर फूल देना शुरू कर देते हैं। हालांकि इस पौधे को अगस्त के बाद ही लगाना चाहिए क्योंकि इसे पर्याप्त मात्रा में सूरज के प्रकाश की जरूरत होती है।
चंपा का फूल
सावन के महीने में चंपा ना उगाया तो फिर क्या उगाया। घर के आंगन को खूबसूरत लुक देना हो तो चंपा से बेहतर भला क्या होगा। सिर्फ देखने में ही नहीं इसकी खुशबू भी इतनी कमाल की है कि आपके घर आने वाले मेहमान जरूर इसका राज पूछने वाले हैं। सबसे बेस्ट बात है कि इसे ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं होती। कम धूप और पानी में भी ये पौधा अच्छी तरह ग्रो कर सकता है। मॉनसून का सीजन इसे लगाने के लिए परफेक्ट होता है।
लेमनग्रास का पौधा
घर की बालकनी में लेमनग्रास का पौधा तो जरूर होना ही चाहिए। देखने में भले ही ये नॉर्मल घास की तरह लगता हो लेकिन इसकी खुशबू इतनी कमाल की है कि आपका पूरा घर महक उठेगा। लेमनग्रास की खुशबू तो मार्केट में परफ्यूम्स और होम स्प्रे में महंगे दामों पर बिकती है। क्यों ना आप घर पर ही इसे लगा कर अपने घर को नेचुरली खुशबूदार बनाए रखें। बरसात का मौसम इसे उगाने के लिए परफेक्ट है। ये आपकी बालकनी को थोड़ा डिफरेंट लुक भी देगा साथ ही आपके घर का माहौल भी पॉजिटिव बनाए रखेगा।
Next Story