छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

Nilmani Pal
8 Jun 2024 8:14 AM IST
Chhattisgarh: 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
x

रायपुर raipur news। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। रायपुर, भिलाई, दुर्ग, कोंडागांव, मनेन्द्रगढ़ समेत कई अन्य इलाकों में मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। वहीं बात करे राजधानी रायपुर की तो यहां भी बीती रात मौसम में बदलाव देखने को मिला।

chhattisgarh news राजधानी रायपुर में देर रात से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

Monsoon वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून के आगमन की तारीख भी बता दी है। मौसम विभाग ने बताया कि, मानसून 6 जून को छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से से थोड़ी ही दूर था। लेकिन फिर मानसून रुक गया। वहीं अब अगले दो तीन दिन में मानसून प्रदेश में दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने बताया कि, 10 जून तक मानसून बस्तर पहुंच सकता है।

Next Story