लाइफ स्टाइल

गोवा घूमने का बना रहे हैं प्लान

Rounak Dey
2 May 2023 4:45 PM GMT
गोवा घूमने का बना रहे हैं प्लान
x
तो इन जगहों की जरूर करें सैर…
गोवा का नाम सुनते ही मौज-मस्ती का ख्याल आता है। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां समुद्र की शीतल हवाएं मन को बहुत सुकून देती है। गोवा अपने इतिहास और संसकृति के लिए भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। गोवा के खूबसूरत बीच और पर्यटन स्थल सैलानियों के बीच आकर्षण का केन्द्र है। तो देर किस बात की गर्मियों में गोवा घूमने का प्लान जरूर बनाएं।
ये हैं गोवा की मशहूर जगहें
कैलंगुट बीच
गोवा में कैलंगुट बीच काफी मशहूर है। यह बीच अपने आकर्षित दृश्यों, वाटर फॉल और कई शानदार एक्टिवीटीज के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो इस बीच पर घूमने जरूर जाएं।
ओल्ड गोवा
ओल्ड गोवा अपने समृद्ध इतिहास और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। आप यहां कई शानदार पुरानी चीज़ों की खूबसूरती को निहार सकते हैं। जो गोवा के अतीत को दर्शाते हैं।
अगुआड़ा किला
अगुआड़ा किला गोवा का काफी खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां सूर्यास्त के समय आप मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। सिंक्वेरिम बीच पर 17वीं शताब्दी का यह किला है।
दूधसागर फॉल
यह झरना हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है। इसकी खूबसूरती मानसून के मौसम में देखते बनती है। यह झरना भारत के उंचे झरनों में से एक है। इसकी उंचाई 310 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर है।
मोरजिम बीच
मोरजिम बीच एक शांत समुद्र तट है, जो अपने साफ पानी, मुलायम रेत और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है, तो इस जगह का दीदार जरूर करें।
Next Story