- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बच्चों के साथ बोटिंग...
लाइफ स्टाइल
बच्चों के साथ बोटिंग करने का बना रहे हैं प्लान हरियाणा में इन जगहों पर घूमने के लिए जायें
Deepa Sahu
10 May 2024 7:57 PM IST

x
लाइफस्टाइल : गर्मियों की छुट्टियां हों तो बच्चे बाहर घूमने का प्लान करने लगते हैं। ऐसे में फैमिली को टेंशन हो जाती है कि कहां जाएं और कितने पैसे खर्च हो जाएंगे। ऐसे में अगर आप दिल्ली या फिर हरियाणा के आस-पास हैं तो फिर चिंता करने की बात नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ खास जगहों के बारे में जानकारी लेकर आए हैं, जोकि आपके घर से नजदीक रहने वाली हैं और आपको वहां पर घूमने का भी खूब मजा मिलने वाला है। आपको न सिर्फ बोटिंग करने को मिलेगा, बल्कि बच्चों को भी उसका आनंद आएगा।
गर्मी की छुट्टियां अकसर खाली चली जाती हैं। किसी न किसी काम के चलते घर से बाहर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में इस बार अगर आपने मन बना लिया है तो आप उन जगहों पर जा सकते हैं जो ठंडी भी हों और परिवार के साथ जाने पर आनंद भी आए। हरियाणा और आस-पास ऐसी ही कई जगहें हैं जहां पर आप घूमने जा सकते हैं। साथ ही बच्चे भी वहां मौजूद झीलों में बोटिंग का मजा ले सकते हैं। झीलों के साथ ही पर्वत श्रृंखलाओं को देखने का भी आनंद मिल सकता है। आइए जानते हैं वो कौन सी जगहें हैं और कहां पर स्थित हैं।
दमदमा झील
हरियाणा में घूमने लायक झीलों में सबसे सु्ंदर और बड़ी झील है दमदमा झील। यह झील साइबर सिटी से 17 किलोमीटर दूर दमदमा गांव में स्थित है। यह गांव अरावली पहाड़ी के पास पड़ता है। अगर आप यहां अपने बच्चों के साथ जा रहे हैं तो वहां पर पैडल बोट, रो बोट और मोटर बोट पर घूमने का आनंद ले सकते हैं। अगर चार्जेस की बात करें तो चार सीट वाली पैडल बोट पर सवारी करने के लिए आधे घंटे के लगभग 150 रुपये लगते हैं।
बड़खल लेक
बड़खल का हिन्दी में अर्थ होता है बिना किसी रुकावट। बड़खल एक गांव है, जिसका नाम पर्शियन भाषा से लिया गया है। यहीं पर स्थित है इस नाम की झील। यह झील मानव निर्मित है। इसके पास अरावली पर्वत श्रृंखला है। फरीदाबाद में स्थित यह जगह दिल्ली से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस झील में आप जलक्रीडा का आनंद ले सकते हैं। साथ ही पर्वत श्रृंखला भी देख सकते हैं। झील के पास पर्यटकों के लिए रेस्ट हाउस भी बने हुए हैं।
तिलयार झील
यह झील रोहतक में दिल्ली रोड पर स्थित है। यहां जाने के लिए आपको बहुत कुछ तिकड़म नहीं करना होगा। यह रोहतक बस स्टैंड से महज 15 मिनट की दूरी पर ही है। ऐसे में आप अपनी गाड़ी या फिर किसी सवारी से आराम से जा सकते हैं। हरियाणा में यह कम बजट में घूमने लायक एक अच्छी जगह है। यहां आप परिवार से साथ आ सकते हैं। बच्चों को यहां क्रिकेट अन्य खेल खेलने को मिल सकते हैं। साथ ही झील में बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। झील में चाहें तो फिशिंग भी कर सकते हैं।
Tagsबच्चें बोटिंगप्लानहरियाणाChildren BoatingPlanHaryanaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





