- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Pizza:नए साल पर बनाएं...

x
Pizza: अगर इस नव वर्ष में आप कुछ यूनिक और हेल्दी डिश ट्राई करना चाहते हैं तो बाजरे का पिज्जा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. क्योंकि आम दिनों में अक्सर बच्चे बूढ़े सभी लोग पिज्जा खाना पसंद करते ही हैं. लेकिन वह हेल्दी नहीं रहता है. ऐसे में नये वर्ष में आपको वही स्वाद के साथ हेल्दी पिज्जा खाने को मिल जाए तो इससे शानदार क्या हो सकता है. क्योंकि इसमें फाइबर, आयरन समेत कई पोषक तत्व मिलेंगे. खास बात ये भी है कि इसे जिम वाले लोग खा सकते हैं और डायबिटीज वाले लोग भी|
सामग्री:
बाजरे का आटा
हल्का गुनगुना पानी
नमक स्वादानुसार
जैतून का तेल या देसी घी
पिज्जा सॉस
कटी हुई शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज
उबली स्वीट कॉर्न
चीज (मोझरेला या घर का बना)
ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स
ऐसे तैयार करें बाजरे का पिज्जा बेस:
सबसे पहले बाजरे के आटे में नमक और थोड़ा सा तेल डालकर गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें. आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके बाद आटे की लोई बनाकर उसे हाथ से या बेलन से गोल आकार में फैला लें. अब इस बेस को तवे पर दोनों तरफ हल्का सेंक लें ताकि यह टूटे नहीं|
टॉपिंग लगाकर करें बेक:
जब बाजरे का बेस हल्का सिक जाएं तो उस पर पिज्जा सॉस फैलाएं. अब इसके ऊपर अपनी पसंद की सब्जियां डालें और फिर चीज की एक परत बिछा दें. ऊपर से ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें. अब इसे पहले से गर्म ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 8-10 मिनट तक बेक करें. लीजिये आपका गर्मा गरम बाजरे का पिज्जा तैयार है. अगर ओवन न हो तो ढके हुए तवे पर धीमी आंच में भी इसे तैयार किया जा सकता है|
TagsPizzaदेसी पिज्जाPizzaDesi Pizza जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





