लाइफ स्टाइल

समय पर नहीं होते हैं पीरियड्स, ये घरेलू नुस्‍खे करेंगे मदद

SANTOSI TANDI
29 Jun 2023 8:25 AM GMT
समय पर नहीं होते हैं पीरियड्स, ये घरेलू नुस्‍खे करेंगे मदद
x
समय पर नहीं होते हैं पीरियड्स,
महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी कई समस्याओं को सामना करना पड़ता हैं। इनमें से एक समस्‍या अनियमित पीरियड भी है। आमतौर पर पीरियड 28 दिन का होता है। इसमें कुछ दिन आगे या पीछे हो सकते हैं। लेकिन, जब पीरियड्स कई महीनों तक नहीं होते हैं, तब इसे अनियमित पीरियड्स कहते हैं।
थायरॉयड, वजन के अचानक बढ़ने या कम होने, तनाव, आहार में पोषण की कमी, ज्‍यादा एक्‍सरसाइज, बर्थ कंट्रोल पिल्‍स आदि के कारण पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। आप इस समस्‍या के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं। इन उपायों के बारे में हमें डाइटीशियन शीनम के मल्‍होत्रा बता रही हैं।
अदरक की चाय
पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए आप अदरक की चाय ले सकती हैं। यह शरीर में गर्मी पैदा करती है, जिससे पीरियड्स समय पर आते हैं। इसके अलावा, यह पीरियड्स में होने वाली ऐंठन और दर्द को दूर करने में मदद करता है।
अदरक की चाय पीने से ऐंठन और मतली जैसे पीरियड्स के लक्षणों से राहत मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि अदरक और विशेष रूप से इसमें पाया जाने वाला जिंजरोल एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा, जिंजरोल से पीरियड्स में होने वाले दर्द को भी दूर किया जा सकता है।
चाय बनाने के लिए अदरक को कद्दूकस करके पैन में डालें। फिर, इसमें थोड़ा-सा पानी डालकर गैस पर रखें। उबाल आने पर गैस बंद कर दें। इसे गर्मा-गर्म पिएं।
कच्‍चा पपीता
कच्‍चा पपीता पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद करता है। ऐसा इसमें मौजूद पपैन के कारण होता है। इसमें मौजूद कैरोटीन में एंटी-ऑक्‍सीडेंट होते हैं, जो महिलाओं के शरीर में एस्‍ट्रोजन हार्मोन के लेवल को कंट्रोल करता है।
इसके अलावा, कच्‍चे पपीते में फाइबर, फाइटोकेमिकल्स, विटामिन्‍स, मिनरल्‍स, कार्ब्स और प्रोटीन होते हैं। इसमें फ्लेवोनोइड्स भी होते हैं, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड हैं। ये पीरियड्स से जुड़ी समस्‍याओं में मददगार होते हैं।
पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले कच्‍चा पपीता खाएं। एक बाउल में पपीते के छोटे टुकड़े काट लें। इसे स्‍नैक्‍स के रूप में खाएं।
विटामिन-डी
संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जरूरी है। साथ ही, यह आपके पीरियड्स को भी नियमित कर सकता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार और सूजन को कम करता है, जिससे महिलाओं पीरियड्स को रेगुलेट करने में मदद मिलती है।
विटामिन-डी के लिए थोड़ी देर सुबह की धूप में बैठें या डाइट में मशरुम, फिश, केल, अंडे की जर्दी, गाय का दूध, अनाज आदि को शामिल करें।
लेकिन, आपको भी यह समस्‍या बार-बार परेशान करती है, तो इसे नजरअंदाज न करें तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें। अगर आपको भी पीरियड्स से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story