लाइफ स्टाइल

समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स? पिएं यह ड्रिंक

SANTOSI TANDI
25 Aug 2023 1:18 PM GMT
समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स? पिएं यह ड्रिंक
x
पिएं यह ड्रिंक
अनियमित पीरियड्स की समस्या से काफी महिलाएं परेशान रहती हैं। पीरियड्स का सही समय पर आना महिलाओं की हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। पीरियड्स नियमित हैं या नहीं, पीरियड साइकिल कितने दिन का है, पीरियड ब्लड का कलर कैसा है, पीरियड के दिनों में क्या आपको खून के धक्के आ रहे हैं, पीरियड के दौरान आपको दर्द कितना हो रहा है, पीएमएस के समय में कितनी परेशानी हो रही है, ये सारी बातें पीरियड हेल्थ से जुड़ी जरूरी जानकारी देती हैं। अनियमित पीरियड्स, शरीर में हार्मोनल असंतुलन का संकेत देते हैं।
हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से होने वाली हेल्थ कंडीशन PCOS में भी पीरियड्स रेगुलर नहीं होते हैं। ऐसा डाइट में न्यूट्रिशन की कमी, स्ट्रेस वगरैह के कारण भी हो सकता है। अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने के लिए आपको एक्सपर्ट की बताई इस हेल्दी ड्रिंक को पीना चाहिए। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। राधिका, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
अनियमित पीरियड्स के लिए हेल्दी ड्रिंक के फायदे
इस ड्रिंक में करी पत्ते, दालचीनी और अदरक का इस्तेमाल किया जाता है।
करी पत्ते में न्यूट्रिएंट्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह PCOS में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करती है।
दालचीनी टिश्यूज की हेल्थ के लिए अच्छी होती है। अगर आप PCOS में लगभग 8 हफ्तों तक अपनी डाइट में दालचीनी को शामिल करती हैं, तो इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम हो सकता है।
दालचीनी पीरियड्स को रेगुलर करती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, PCOS से परेशान महिलाओं को इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
अदरक में जिंजरॉल और जिंजेरोन होता है। यह पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करती है। साथ ही इससे इंफ्लेमेशन भी कम होता है।
अदरक मांसपेशियों की थकान को भी कम करती है।
PCOS के लिए ड्रिंक
सामग्री
अदरक- 1 इंच
दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
करी पत्ते- 5-7
पानी- लगभग 1 गिलास
विधि
इन सारी चीजों को पानी में रात भर भिगो दें।
सुबह इसे छानकर पिएं।
इसे आपको रोज सुबह खाली पेट पीना है।
ऐसा लगातार 8 हफ्तों तक करें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story