लाइफ स्टाइल

पीरियड पेन: होटल में तेज दर्द वाला इन 3 पीरियड का दर्द होना संकेत हो सकता है

SANTOSI TANDI
20 Sep 2023 2:21 AM GMT
पीरियड पेन: होटल में तेज दर्द वाला इन 3 पीरियड का दर्द होना संकेत हो सकता है
x
पीरियड का दर्द होना संकेत हो सकता है
पीरियड में होने वाले दर्द को अक्सर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं और इसे सहन करना मजबूरी समझती हैं। यह बात काफी हद तक सच है कि लगभग सभी महिलाओं में पीरियड के दौरान दर्द होता है। लेकिन एक हद से ज्यादा अगर आपको दर्द हो रहा है, तो इसे सहन न करें, बल्कि इस पर ध्यान दें। पीरियड्स में होने वाला ज्यादा दर्द कई तरह की बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आपको पीरियड्स में सामान्य से अधिक दर्द होता है, इससे आपके रूटीन के काम काज पर असर होता है, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। पीरियड में अधिक दर्द किन 3 बीमारियों का संकेत हो सकता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन सिमरन कौर दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
महिलाओं में एंडोमेट्रियोसिस
अगर आपको पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होता है, तो यह एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) का संकेत हो सकता है। यह महिलाओं के यूट्रस में होने वाली एक बीमारी है। इसमें यूट्रस के अंदर के टिश्यू की ग्रोथ होने लगती है। यह टिश्यू यूट्रस से बाहर निकलने लगते हैं। इन टिश्यूज बाहर आकर, फैलोपियन ट्यूब और ओवरी के अंदर व बाहर फैलने लगते है, जिसके कारण पीरियड्स में बहुत तेज दर्द होता है। इससे महिलाओं की फर्टिलिटी पर भी असर होता है।
महिलाओं में PCOD की समस्या
PCOD और PCOS महिलाओं में होने वाला एक एंड्राकॉन डिसऑर्डर है। यह हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से होता है। इसमें महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ जाता है और इसकी वजह से पीरियड्स हैवी भी हो सकते हैं और पीरियड के दौरान दर्द भी सामान्य से अधिक होता है।
महिलाओं में फाइब्रॉएड ( Fibroid) की समस्या
यह महिलाओं के गर्भाशय या उस पर होने वाला एक ट्यूमर है। इसका आकार अलग-अलग हो सकता है। कई बार ये बहुत छोटे और कई बार बहुत बड़े हो सकते हैं, इससे पेट में तेज दर्द और हैवी पीरयड्स हो सकते हैं। अगर आपको पीरियड के दौरान असहनीय दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story