- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Peri-Peri...
लाइफ स्टाइल
Peri-Peri Sandwich:बच्चों को बेहद पसंद आएगा पेरी-पेरी सैंडविच
Sarita
13 Feb 2025 11:54 AM IST

x
Peri-Peri Sandwich: पेरी-पेरी सैंडविच को आप अपने बच्चों के लिए हेल्दी तरीके से तैयार कर सकते हैं। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसकी स्वादिष्ट रेसिपी-
आवश्यक सामग्री
सैंडविच ब्रेड – 8 से 10 स्लाइस
पेरी-पेरी मसाला – 3 टेबलस्पून
हंग कर्ड – 1 कप
2 कद्दूकस किया गाजर
1/4 बारीक कटी हुई फूलगोभी
2 खीरे स्लाइस में कटे हुए।
2 टमाटर स्लाइस में कटे हुए।
1 शिमला मिर्च स्लाइस में कटे हुए।
1 प्याज स्लाइस में कटे हुए।
हंग कर्ड तैयार करने के लिए सबसे पहल 1 कप दही लें, इसे सूती कपड़े में रखकर रातभर के लिए थोड़ दें।
इससे दही से सारा पानी बाहर निकल जाएगा, सुबह इस हंग कर्ड में पेरी-पेरी मसाला डालें।
अब बैटर को मिलाकर 2 हिस्सों में बांट लें।
1 हिस्से में कद्दूकस की हुई गाजर और बारीक कटी पत्ता गोभी डालकर कोलस्लाव तैयार करें।
इसके बाद ब्रेड पर मक्खन लगाएं और गाजर और पत्तागोभी का मिश्रण डालें।
इसके बाद इसपर कटी हुई शिमला मिर्च को रखें।
फिर कटे हुए टमाटर और कटे हुए खीरे को फैलाएं।
इसके बाद इसपर पेरी पेरी सॉस फैलाएं (गाजर और गोभी के बिना सादा तैयार किया गया हंग कर्ड का मिश्रण)
अब इस ब्रेड पर दूसरा स्लाइस ब्रेड रखें और इसे दोनों तरफ से ब्राउन होने तक सेंक लें।
लीजिए पेरी-पेरी सैंडविच तैयार है, अब आप इसे चटनी या फिर अपने पसंदीदा सॉस के साथ बच्चों को सर्व कीजिए।
TagsPeri-Peri Sandwichपेरी-पेरी सैंडविचPeri-Peri Sandwichजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





